{"_id":"621be074d48f0a0af1777ae3","slug":"jammu-kashmir-development-city-reporter-news-jmu254728160","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों से खजाना हरा करेगी सरकार, बढ़ाएगी रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों से खजाना हरा करेगी सरकार, बढ़ाएगी रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में अपनी तरह की नई पहल के तहत सरकार वनों से आजीविका अर्जित करने और रोजगार सृजन की ओर कदम बढ़ाएगी। इस कवायद के तहत सोमवार 28 फरवरी को जम्मू कन्वेंशन सेंटर में केंद्र शासित स्तर पर कार्यक्रम करवाया जाएगा। एक दिवसीय कार्यक्रम में हितधारकों से चर्चा के अलावा वनों से आजीविका अर्जित करने पर मंथन होगा। विभिन्न विभागों की ओर से वन उत्पादों और नई तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वनों से आय अर्जित करने और रोजगार सृजन के लिए वन उत्पादों को बाजार से जोड़ने, इनके टिकाऊ एकत्रीकरण, वैल्यू एडिशन आदि विषयों पर भी विशेषज्ञ अपना पक्ष रहेंगे। जम्मू-कश्मीर वन विभाग की ओर से करवाए जा रहे कार्यक्रम में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता मुख्य अतिथि होंगे और वन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा भी विशेष रूप से पहुंचेंगे।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में कुल भौगोलिक क्षेत्र 101385 वर्ग किलोमीटर का है। इसमें से करीब 20 फीसदी हिस्सा वन क्षेत्र का है। जम्मू संभाग में 12066 वर्ग किलोमीटर और कश्मीर में 8128 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा वन क्षेत्र है। ऐसे में यहां वन उत्पादों से आजीविका को बढ़ाने की प्रबल संभावनाएं मौजूद हैं।