फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: delhi Police arrested Key Conspirator of Kupwara Terror Module in railway station delhi

दिल्ली: कुपवाड़ा आतंकी मॉड्यूल का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, पिछले साल सेना से हुआ था रिटायर

Tue, 06 Feb 2024 06:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 06:52 PM IST
सार

आरोपी रियाज अहमद आतंकवादी आकाओं द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ साजिश रचने में शामिल था।

विज्ञापन
jammu kashmir: delhi Police arrested Key Conspirator of Kupwara Terror Module in railway station delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हाल ही में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल के एक मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि उसे भागने की कोशिश करते समय चार फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले साल भारतीय सेना से रिटायर हुआ है।

विज्ञापन


एक बयान में पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस थाना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने एक प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है। वह आतंकवादी आकाओं द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ साजिश रचने में शामिल था।
विज्ञापन


चार फरवरी को जम्मू-कश्मीर में जांच एजेंसियों से एक विशेष जानकारी प्राप्त हुई कि करनाह का रियाज अहमद राथर हाल ही में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल मामले में वांछित है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आगे बताया गया कि सूचना थी कि रियाज अहमद फरार है और तड़के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एक टीम का गठन किया गया और तुरंत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी प्रवेश, निकास और रणनीतिक बिंदुओं पर उसे तैनात किया गया। जब आरोपी सुबह के समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निकास गेट नंबर 1 से भागने की कोशिश कर रहा था तो सतर्क कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की और भीड़ में रियाज अहमद की पहचान कर उसे पकड़ लिया।

बयान में कहा गया है कि उससे गहन पूछताछ की गई और पता चला कि वह अपने दोस्त अल्ताफ के साथ जबलपुर से महाकौशल एक्सप्रेस में सवार हुआ था और तीन फरवरी को लगभग तीन बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से उन्होंने एक ऑटो लिया और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। रियाज अहमद राथर किसी दूसरे ठिकाने पर जाने वाला था। उस पर खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर से हथियारों और गोला-बारूद की खेप प्राप्त करने का संदेह है। दोनों को पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


बयान में यह भी कहा गया है कि रियाज अहमद और उसका दोस्त अल्ताफ 31 जनवरी 2023 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसमें कहा गया है कि उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है और उसे कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और जम्मू कश्मीर के संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को उनके स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed