फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Delhi-Katra Expressway work will start from next month

राष्ट्रीय परियोजना: अगले माह से शुरू होगा दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे का काम, अंतिम चरण में भूमि मुआवजे का काम

Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में तीन अलग अलग कंपनियों को निर्माण कार्य का आवंटन कर दिया है। संबंधित कंपनियां निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में जुटी हैं और सर्वे के अलावा अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का काम जारी है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Delhi-Katra Expressway work will start from next month
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश व प्रदेश दोनों के लिए प्रतिष्ठित दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे का जम्मू संभाग में विभिन्न खंडों पर निर्माण कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में कठुआ, सांबा और जम्मू जिले में अधिगृहित की गई भूमि पर संबंधित जिला उपायुक्तों को मुआवजा वितरण का कार्य तेजी से पूरा करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

भूमि मुआवजा वितरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंचा

सांबा व कठुआ जिले में भूमि मुआवजा वितरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में तीन अलग अलग कंपनियों को निर्माण कार्य का आवंटन कर दिया है।

विज्ञापन

कंपनियां निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में जुटी हैं

संबंधित कंपनियां निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में जुटी हैं और सर्वे के अलावा अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का काम जारी है। एक्सप्रेस वे जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के कीड़िया गंडेयाल पुल के नजदीक से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों के 279 गांवों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस वे

संभाग के करीब चार जिलों के 279 गांवों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस वे कठुआ जिले में करीब 44 किलोमीटर, सांबा जिले में करीब 25 किलोमीटर, जम्मू जिले में करीब 72 किलोमीटर और रियासी जिले में करीब 17 किलोमीटर लंबा होगा। 

 जून 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने का है लक्ष्य 

दिल्ली-अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। नई दिल्ली से कटड़ा तक एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद नई दिल्ली से कटड़ा तक जाने में 12 घंटे के बजाय केवल छह से सात घंटे में ही लोग श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा पहुंच जाएंगे।

शुरुआत में एक्सप्रेस वे की चार से छह लेन होगी

शुरुआत में एक्सप्रेस वे की चार से छह लेन होगी। बाद में इन्हें बढ़ाकर आठ लेन करने का प्रस्ताव भी है। एक्सप्रेस में कई स्थानों पर पेट्रोल पंप, अस्पताल, पार्किंग, व्यावसायिक कांपलेक्स, फूड कोर्ट, आटो वर्कशॉप, रिजार्ट और डारमेट्री भी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed