फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RTPCR test mandatory for passengers coming from abroad in Jammu and Kashmir, infected passengers will be admitted in DRDO Hospital Jammu

जम्मू-कश्मीर: विदेशों से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य, संक्रमित यात्री डीआरडीओ अस्पताल जम्मू में होंगे भर्ती

Mon, 06 Dec 2021 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 06 Dec 2021 02:15 AM IST
सार

विदेशों से जम्मू-कश्मीर आने वाले यात्रियों को हर हाल में कोरोना जांच करवानी होगी। प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिया है। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
RTPCR test mandatory for passengers coming from abroad in Jammu and Kashmir, infected passengers will be admitted in DRDO Hospital Jammu
कोरोना के बढ़ते केस के बीच जम्मू के बाजार का नजारा। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू संभाग में विदेशों से लौट रहे यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्देशावली का कड़ाई से पालन करने के लिए जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


विदेश से लौटने वालों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य तौर पर करने के लिए कहा गया है। आरटीपीसीआर टेस्ट का सैंपल एकत्रित होने पर सभी यात्रियों को प्रशासनिक क्वारंटीन में भेजा जाएगा। यात्री निजी क्वारंटीन केंद्रों में भी रह सकते हैं। जिसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी की है। 
विज्ञापन


आरटीपीसीआर की रिपोर्ट संक्रमित आने पर मरीज को डीआरडीओ अस्पताल भगवती नगर में भेज दिया जाएगा और उसकी रिपोर्ट के सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। टेस्ट में निगेटिव आने वाले यात्री को होम क्वारंटीन या प्रशासनिक क्वारंटीन में सात दिन के लिए रहेंगे और आठवें दिन उनका दोबारा टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो डीआडीओ अस्पताल भगवती नगर (जम्मू) में उन्हें भर्ती करवाया जाएगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर विदेश से आए किसी यात्री ने अपनी यात्रा इतिहास को छिपाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed