फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir Corona Update: 32 in DC office Jammu, 687 infected in the state including six personnel in Raj Bhavan, three dead

Jammu-Kashmir Corona Update: डीसी कार्यालय जम्मू में 32, राजभवन में छह कर्मियों समेत प्रदेश में 687 संक्रमित, तीन की मौत 

Mon, 10 Jan 2022 02:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 02:07 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में कोरोना के मरीजों का लगातार मिलने का सिलसिला जारी है। जम्मू संभाग में 437 और कश्मीर में 250 नए मामले सामने आए हैं। बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir Corona Update: 32 in DC office Jammu, 687 infected in the state including six personnel in Raj Bhavan, three dead
जम्मू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : pti

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 687 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में 437 व कश्मीर में 250 नए मामले आए हैं। जम्मू संभाग में तीन मरीजों की मौत भी हुई है। ऐसे में सक्रिय मामले तेजी से बढ़कर 3531 हो गए हैं। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 292 नए मामले मिले हैं। डीसी कार्यालय जम्मू में 32 कर्मी, राजभवन जम्मू में छह कर्मचारी, वेव माल जम्मू में 11 और केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 11 स्टाफ के सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन


जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 292, उधमपुर में सात, राजोरी में 12, डोडा में 12, कठुआ में 38, सांबा में 16, किश्तवाड़ में एक, पुंछ में आठ, रामबन में 25 और रियासी में 26 लोग संक्रमित पाए गए हैं।  श्रीनगर जिले में 131, बारामुला में 42, बडगाम में 50, पुलवामा में दस, कुपवाड़ा में दो, अनंतनाग में तीन, बांदीपोरा में चार, गांदरबल में पांच और कुलगाम में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।  ऐसे में कुल मिलाकर प्रदेश में सक्रिय 3531 मामलो में से जम्मू संभाग में 2032 व कश्मीर में 1499 मामले हैं। म़ृतकों की संख्या बढ़कर 4540 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


कोरोना योद्धाओ, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गो को बूस्टर डोज आज से
देश में अन्य हिस्सों की तरह ही जम्मू-कश्मीर में भी सोमवार दस जनवरी से 60 साल से ऊपर के बुजुर्गो और कोरोना योद्धाओं को कोविड बूस्टर डोज देने के अभियान का आगाज होगा। राजकीय अस्पताल गांधीनगर से अभियान को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुरू करवाएंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि कोरोना योद्धाओं और साठ साल से ऊपर के बुजुर्गों को बूस्टर डोज अभियान की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed