{"_id":"604e584bbab6c077ad0b9728","slug":"jammu-kashmir-corona-cases-latest-update-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू- कश्मीर: प्रदेश में 14 दिन में संक्रमण के 1199 मामले, 17 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू- कश्मीर: प्रदेश में 14 दिन में संक्रमण के 1199 मामले, 17 मौतें
Mon, 15 Mar 2021 12:10 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक से 14 मार्च तक 1199 मामले सामने आ चुके हैं। 17 मरीजों की मौत हुई है। इतने मामले तब आ रहे हैं जब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामुदायिक स्तर पर टेस्टिंग तक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को कोरोना संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए। इनमें कश्मीर संभाग से 80 व जम्मू संभाग से 25 मामले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 920 हो गए हैं, वहीं 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात ये रही कि रविवार को कोई मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
जिला स्तर पर नए मामलों में जम्मू जिले में 16, उधमपुर में तीन, राजोरी में एक, कठुआ में दो, पुंछ में एक और रियासी में दो मामले रिपोर्ट हुए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 51, बारामुला में आठ, बडगाम में 12, पुलवामा में एक, कुपवाड़ा में दो, अनंतनाग में तीन, बांदीपोरा में एक, कुलगाम और शोपियां से एक-एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर सक्रिय मामलों की संख्या 920 हो गई है। कश्मीर संभाग में 708 और जम्मू संभाग में 212 सक्रिय मामले हैं। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में 422, व जम्मू जिले में 166 हैं। बारामुला में 95, बडगाम में 63, पुलवामा में 23, अनंतनाग में 28 सक्रिय मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक कुल मिलाकर 127640 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 124746 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से 1974 मरीज जम्मू-कश्मीर में जान गंवा चुके हैं।
तिथि नए मामले मौतें
एक मार्च 63 01
दो मार्च 85 0
तीन मार्च 104 0
चार मार्च 79 01
पांच मार्च 81 01
छह मार्च 79 01
सात मार्च 112 01
आठ मार्च 70 01
नौ मार्च 77 02
दस मार्च 97 03
11 मार्च 75 01
12 मार्च 73 02
13 मार्च 99 03
14 मार्च 105 0