{"_id":"65556eba6b0d0e6744035f63","slug":"jammu-kashmir-conspiracy-to-spoil-the-atmosphere-in-surankot-grenade-thrown-targeting-the-temple-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : सुरनकोट में माहौल बिगाड़ने की साजिश, मंदिर को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : सुरनकोट में माहौल बिगाड़ने की साजिश, मंदिर को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड
Thu, 16 Nov 2023 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:52 AM IST
सार
हमले में मंदिर के आंगन का फर्श सीढि़यां और छत को नुकसान पहुंचा है जबकि मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाका होते ही वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों में आतंकी हमले की आशंका पैदा हो गई।
विज्ञापन
हमले की निशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर शरारती तत्वों ने कृष्ण एंव शिव मंदिर को निशाना बना कर ग्रेनेड से हमला कर माहौल बिगाड़ने की साजिश की। हमले में मंदिर के आंगन का फर्श सीढि़यां और छत को नुकसान पहुंचा है जबकि मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाका होते ही वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों में आतंकी हमले की आशंका पैदा हो गई।
विज्ञापन
नजदीक में रहने वाले कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। सेना व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई हैा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तत्काल फारेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया जो इस बात की जांच कर रही है कि यह धमाका किस प्रकार का था और इसमें किस प्रकार के विस्फोटक का प्रयोग किया गया ।
विज्ञापन
एलओसी के नजदीक और संवेदनशील इलाका होने के कारण सुरक्षाबल जांच में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। सुरनकोट नगर परिषद के उपाध्यक्ष एंव भाजपा नेता संजय केसर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि धमाका रात करीब नौ बजे हुआ। जब किसी ने मंदिर में ग्रेनेड फेंका, जो मंदिर की छत से टकरा कर आंगन में गिर कर फट गया। केसर का कहना है कि आतंकवाद के दौर में भी कभी मंदिर पर कोई हमला नहीं हुआ।
विज्ञापन