फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir : Conspiracy to revive terrorism in Mahor

Jammu kashmir : माहौर में आतंकवाद को जिंदा करने की साजिश, तैयारी के साथ सुरक्षाबलों ने कसी कमर

Fri, 16 Sep 2022 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा विकास बड़ू, रियासी
विकास बड़ू, रियासी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 06:22 AM IST
सार

Jammu kashmir : जिले का माहौर इलाका आतंकवाद के चरम दौर में काफी कुख्यात था। इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 1995 से वर्ष 2010 तक कई संगठनों से जुडे़ आतंकी मौजूद रहे। इस दौरान आए दिन कहीं न कहीं आतंकी घटनाओं की सूचना मिलती रहती थी, लेकिन वर्ष 2013-14 में जिले को आतंकवाद मुक्त करार दिया गया।

विज्ञापन
Jammu kashmir : Conspiracy to revive terrorism in Mahor
demo pic... - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

जिले का माहौर इलाका आतंकवाद के चरम दौर में काफी कुख्यात था। इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 1995 से वर्ष 2010 तक कई संगठनों से जुडे़ आतंकी मौजूद रहे। इस दौरान आए दिन कहीं न कहीं आतंकी घटनाओं की सूचना मिलती रहती थी, लेकिन वर्ष 2013-14 में जिले को आतंकवाद मुक्त करार दिया गया। उसके बाद नौ वर्षों तक कोई आतंकी घटना नहीं हुई। 

विज्ञापन


इसी वर्ष जुलाई में ग्रामीणों ने दो आतंकियों को पकड़ सुरक्षाबलों के हवाले किया था। अब वीरवार को एक अन्य आतंकी के पकड़े जाने से साफ हो गया है कि आतंकी संगठन माहौर के शांत पड़े माहौल को फिर से बिगाड़ने की कोशिश में हैं। इसके लिए पूर्व आतंकियों के परिजनों तथा रिश्तेदारों को जोड़ने की कोशिश हो रही है। इस वर्ष कई स्थानों पर छापामारी के दौरान विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नकारा
एसएसपी अमित गुप्ता के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे आतंकी जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, सुरक्षाबलों ने हर क्षेत्र में कामयाबी पाई है और स्थानीय लोगों ने भी आतंकवाद को सिरे से खारिज कर दिया है। क्षेत्र में आतंकवाद के सारे प्रयास विफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed