{"_id":"5e0d8ec58ebc3e87ca32f780","slug":"jammu-kashmir-congress-leaders-opposed-to-house-arrest-bjp-accused-of-acting-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं को नजरबंद करने का विरोध, भाजपा पर बदले की भावना से काम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं को नजरबंद करने का विरोध, भाजपा पर बदले की भावना से काम करने का आरोप
Thu, 02 Jan 2020 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को घर में नजरबंद करने का पार्टी नेताओं ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी गतिविधियां करके बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार के जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के सारे दावे खोखले हैं।
विज्ञापन
शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं को लोगों के बीच जाने से रोक कर रही है। इस मामले को पार्टी हाई कमान के समक्ष भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि कई राज्यों में विधानसभा नतीजे पक्ष में न आने से भाजपा बौखला गई है। स्थानीय प्रशासन भी भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। भाजपा के तानाशाह रवैये के खिलाफ कांग्रेस अभियान चलाएगी। देश में लोगों को आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई आदि ज्वलंत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे प्रदेशाध्यक्ष मीर के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री रमण भल्ला सहित अन्य नेताओं को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया था। बैठक में जीएम सरूरी, ठाकुर बलवान सिंह, योगेश साहनी, ठाकुर मनमोहन सिंह, शाह नवाज आदि मौजूद रहे।