फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-kashmir: Compensation being given to farmers on the lines of Delhi, Punjab, Haryana

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर किसानों को दिया जा रहा मुआवजा

Sun, 31 Oct 2021 01:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 31 Oct 2021 01:32 PM IST
सार

बीमा कंपनियों के पास आ चुके हैं आवेदन, अब निपटान पर शुरू होगा काम। 620,000 में से जम्मू संभाग में किसान परिवारों ने केवल 50,000 ने पीएमएफबीवाई का विकल्प चुना है जो कि एक बहुत ही निराशाजनक आंकड़ा है।

विज्ञापन
jammu-kashmir: Compensation being given to farmers on the lines of Delhi, Punjab, Haryana
जम्मू-कश्मीर में किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि-बागवानी विभाग दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को दिए जा रहे मुआवजे की तर्ज पर प्रदेश में किसानों को मुआवजा देने का काम किया जा रहा है। यह जानकारी सलाहकार बोर्ड की प्रगति भवन रेल हेड जम्मू में बैठक में बोर्ड के सचिव अब्दुल हामिद वानी ने कही।

विज्ञापन


इस मौके पर कृषि निदेशक केके शर्मा और बागवानी निदेशक राम सेवक मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य किसानों की उपज को नुकसान और हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित गांवों की स्थिति का पता लगाना था। उन्होंने बताया कि बोर्ड जम्मू-कश्मीर के किसानों और सरकार के बीच एक कड़ी के रूप में काम कर रहा है।
विज्ञापन


कृषि और बागवानी निदेशकों ने प्रभावित गांवों का विवरण प्रस्तुत किया। ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान दिल्ली सरकार, पंजाब और हरियाणा सरकार द्वारा उनके किसानों को दिए जा रहे मुआवजे की तर्ज पर किसानों को मुआवजा देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अनुच्छेद-370: बदले जम्मू-कश्मीर की ओर रुख कर रहे निवेशक, उद्योगों के लिए बना रास्ता

कृषि निदेशक केके शर्मा ने बताया कि प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित बीमा कंपनियों को इस ओलावृष्टि की घटना के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 620,000 में से जम्मू संभाग में किसान परिवारों ने केवल 50,000 ने पीएमएफबीवाई का विकल्प चुना है जो कि एक बहुत ही निराशाजनक आंकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed