{"_id":"63ed2e63341e86c3de064a39","slug":"jammu-kashmir-colleges-open-after-winter-vacation-in-the-valley-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घाटी में शीतकालीन अवकाश के बाद कॉलेजों में लौटी रौनक, 50 दिन बाद परिसर में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घाटी में शीतकालीन अवकाश के बाद कॉलेजों में लौटी रौनक, 50 दिन बाद परिसर में चहल-पहल
Thu, 16 Feb 2023 12:41 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:41 AM IST
सार
छात्र समीर अहमद ने कहा कि लंबे समय के बाद अपने सहपाठियों के साथ बातचीत हुई है। अमर सिंह कॉलेज के प्राचार्य बशीर अहमद ने कहा कि खेल स्टाफ सहित कॉलेज के सभी संकाय सदस्यों ने अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में कॉलेज खुलने के बाद परिसर में पहुंची छात्राएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
कश्मीर में 50 दिनों के शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को घाटी के सभी कॉलेज खुल गए हैं। 27 दिसंबर, 2022 को शीतकालीन अवकाश के लिए कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। श्रीनगर में भी कॉलेजों में दिनभर रौनक रही।
विज्ञापन
छात्र समीर अहमद ने कहा, कि कॉलेज में फिर से लौटकर खुश हूं और लंबे समय के बाद अपने सहपाठियों के साथ बातचीत हुई है।
अमर सिंह कॉलेज के प्राचार्य बशीर अहमद ने कहा कि खेल स्टाफ सहित कॉलेज के सभी संकाय सदस्यों ने अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू कर दिया है। छात्र भी शीतकालीन अवकाश के बाद अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन