{"_id":"641622d3f0c4232f5b0152c7","slug":"jammu-kashmir-climate-change-jammu-news-c-10-jam1008-71978-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार 22 मार्च तक प्रदेश में कई हिस्सों में कभी मौसम साफ तो कभी बारिश होगी। जम्मू्-कश्मीर में मार्च में लंबे सूखे के बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए हैं। इससे जम्मू संभाग में ठिठुरन के बीच दिन का सामान्य तापमान सामान्य से सात से नौ डिग्री नीचे चल रहा है। वहीं, कश्मीर संभाग के तापमान में भी गिरावट आई है।
शनिवार को बनिहाल में 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जम्मू जिले में भी सुबह बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ हो गया। बटोत में 2.4 एमएम और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 4.4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम रहकर 21. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बटोत में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्यियस की गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। इसी प्रकार श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 16.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से यात्री और स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।