फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Chances of rain in some parts of the state from july 4

Jammu Kashmir : घाटी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल से बारिश के आसार

Thu, 03 Aug 2023 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 12:50 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 से 6 जुलाई तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वीरवार को भी मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Chances of rain in some parts of the state from july 4
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू में बुधवार को दिनभर तपिश की मार के बाद शाम के समय राहत की बारिश हुई। प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी बारिश हुई। हालांकि जम्मू के साथ कश्मीर के अधिकांश हिस्से तप रहे हैं। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है, जो जम्मू संभाग के कुछ जिलों के आसपास है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 से 6 जुलाई तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वीरवार को भी मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा।

विज्ञापन


जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप ने शरीर में सुईयां चुबोने का काम किया। तपिश के साथ उमस हावी रही। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 88 तक पहुंच जाने से पसीने छूटे। गर्मी का असर बाजार पर भी दिखा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 36.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधमपुर में दोपहर को हल्की बारिश हुई। सांबा में शाम को आसमान से पानी बरसा। रियासी में शाम दो घंटे मूसलाधार बारिश से तपिश से थोड़ी राहत मिली। राजोरी में हल्की बारिश हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश और धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने से तपिश में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 32.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed