फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir CBI arrest Junior assistant arrested taking bribe in Samba

Jammu Kashmir: सांबा में कनिष्ठ सहायक कर्मी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, सीबीआई ने दबोचा

Sat, 11 Feb 2023 08:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 08:17 PM IST
सार

सांबा में सीबीआई ने शनिवार को एक कर्मचारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कार्यालय व आवासीय परिसर में तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir CBI arrest Junior assistant arrested taking bribe in Samba
Samba - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के सांबा  जिला उद्योग केंद्र में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को एक कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि एक व्यक्ति को सब्सिडी के लिए एनओसी लेनी थी। उससे 15 हजार रुपये रिश्वत ली गई। इस दौरान आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के कनिष्ठ सहायक गोपाल राज शर्मा ने रिश्वत की मांग की थी, जिस पर शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि आरोपी ने जिला उद्योग केंद्र से पीएमईजीपी योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक सांबा से 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। उक्त ऋण के संबंध में सब्सिडी प्राप्त करने के लिए शिकायतकर्ता को डीआईसी सांबा से एनओसी की आवश्यकता थी। 
विज्ञापन


आरोपी गोपाल राज शर्मा, कनिष्ठ सहायक, जिला उद्योग केंद्र एनओसी जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत मांग रहा था। इस पर 15 हजार रुपये पर सहमति हुई। सत्यापन के दौरान शिकायत में उल्लिखित आरोप सही पाए गए। शनिवार को सीबीआई द्वारा जाल बिछाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को रुपये शिकायतकर्ता ने 15000 दिए गए, जिसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के कार्यालय व आवासीय परिसर में तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी को रविवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामले), जम्मू के न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed