फिर बदल जाएगी जम्मू-कश्मीर की राजधानी, शुरू हुई तैयारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की राज्य सरकार की ओर से दरबार मूव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मई से अक्टूबर तक श्रीनगर में लगने वाले दरबार के लिए दरबार मूव कर्मचारियों से आवास आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। एक मार्च से पहले ऐसे आवेदन एस्टेट विभाग के पास भेजने को कहा गया है।
डायरेक्टर एस्टेट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आवास तथा होटल आवंटन के लिए दरबार मूव से जुड़े कर्मचारियों को आवेदन एक मार्च तक देना होगा। इसके लिए उन्हें संबंधित विभागाध्यक्षों से आवेदन को संस्तुत कराना होगा।
आदेश में कहा गया है कि संबंधित विभागाध्यक्ष अपने यहां के कर्मचारियों की सूची एस्टेट विभाग को आवास आवंटन के लिए उपलब्ध कराएगा। किसी भी कर्मचारी की ओर से व्यक्तिगत रूप से आवेदन दिया गया तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अप्रैल में होगी दरबार मूव की प्रक्रिया
आदेश में कहा गया है कि दरबार मूव अप्रैल में होने की संभावना है। डायरेक्टर एस्टेट ने सभी वित्तीय आयुक्त, प्रमुख सचिव, कमिश्नर तथा सेक्रेटरी को निर्धारित तिथि तक अपने यहां के कर्मचारियों की सूची तथा आवास आवंटन का आवेदन उपलब्ध कराने को कहा है।
आदेश के साथ आवास आवंटन का प्रोफार्मा भी संलग्न किया गया है। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष दरबार मूव की प्रक्रिया अपनाई जाती है। सर्दियों में दरबार जम्मू में लगता है और गर्मियों में श्रीनगर में।