फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Business of education in coaching centers, waiting for complaint department

जम्मू-कश्मीर: कोचिंग सेंटरों में शिक्षा का व्यापार, विभाग को शिकायत का इंतजार, वसूली जा रही मोटी फीस

Thu, 30 Mar 2023 10:59 PM IST
विमल शर्मा रति शर्मा, जम्मू
रति शर्मा, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 10:59 PM IST
सार

जम्मू में ही ऐसे तीन बड़े कोचिंग सेंटर शिक्षा के नाम पर व्यापार कर रहे हैं। ये कोचिंग सेंटर लाखों रुपये लेकर आईआईटी-जेईई, नीट की तैयारी करवाते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Business of education in coaching centers, waiting for complaint department
कोचिंग सेंटर(प्रतिकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शिक्षा का व्यापार धड़ल्ले से हो रहा है। कोचिंग सेंटरों के नाम पर डमी स्कूल चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके शिक्षा विभाग को शिकायत का इंतजार है। जम्मू जिले के कई ऐसे स्कूल हैं, जो कोचिंग के नाम पर डमी स्कूल बनकर रह गए हैं, जहां लोगों से लाखों रुपये फीस वसूली जा रही है।

विज्ञापन


जम्मू में ही ऐसे तीन बड़े कोचिंग सेंटर शिक्षा के नाम पर व्यापार कर रहे हैं। ये कोचिंग सेंटर लाखों रुपये लेकर आईआईटी-जेईई, नीट की तैयारी करवाते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि इनकी वजह से जम्मू के बच्चों का बड़े-बड़े कॉलेजों में चुनाव हो रहा है, लेकिन पैसों के लिए यह बच्चों की 11वीं और 12वीं की पढ़ाई नहीं होने दे रहे।
विज्ञापन


आम लोगों को इसकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी, लेकिन शिक्षा विभाग को इनकी खबर तक नहीं है। कोचिंग संस्थान बच्चों और उनके अभिभावकों को पहले ही यह साफ कर देते हैं कि आप आईआईटी की तैयारी करें। स्कूल जाने की चिंता छोड़ दें। हमारे स्कूल से टाईअप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार कोचिंग संस्थान में आओ और स्कूल की विद्या व अनुभव ले जाओ। यह सरकार की नाक तले और बोर्ड की मान्यता लिए हुए स्कूल हैं, जो कोचिंग संस्थान के लिए काम कर रहे हैं। यह सिर्फ निजी स्कूलों का हाल नहीं, बल्कि एक सरकारी स्कूल में भी यही काम सात हजार रुपये में किया जाता हैं।

कोचिंग संस्थान आपसे दो लाख के करीब फीस के अलावा 35 से 40 हजार रुपये अलग से लेते हैं, ताकि बच्चों को 11वीं और 12वीं के लिए स्कूल जाने की जरूरत न पड़े।

इन कोचिंग संस्थानों का काम तो यह है कि सिर्फ 10 दिन के लिए स्कूल जाइए, प्रेक्टिकल दीजिए और हो गई आपकी 11वीं व 12 वीं पूरी।इसके लिए कोचिंग संस्थान की बस आपको स्कूल लेकर जाएगी और प्रेक्टिकल करवाकर वापस लेकर भी आएगी।

अब हर कोचिंग सेंटर का अपना डमी स्कूल है। आपको यह भी ऑफर दिया जाता है कि सीबीएससी में पढ़ना है, सरकारी में या किसी स्टेट बोर्ड के प्राइवेट स्कूल में। एक संस्थान के अनुसार उनके डमी स्कूल मीरा साहिब, और आएसपुरा में हैं। 

डमी स्कूल जैसा कोई स्कूल जम्मू में नहीं चल रहा है। ऐसा शब्द शिक्षा विभाग की पॉलिसी में नहीं है। अगर ऐसा कुछ हो भी रहा है तो हम शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। - डॉ. रवि शंकर शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक, जम्मू

एक संस्थान के अनुसार 11वीं-12वीं की पढ़ाई के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे अलग-अलग जगह पर स्कूल हैं। सरकारी स्कूल भी हैं और सीबीएससी भी। स्कूल की पढ़ाई यहां हो जाएगी, उसके लिए फीस के अलावा और पैसे देने होंगे दोनों साल।



दूसरे संस्थान के अनुसार हमारा अपना स्कूल है। सिर्फ प्रेक्टिकल के लिए बच्चों को स्कूल लेकर जाएंगे, वह भी कोचिंग सेंटर की गाड़ी में। तीसरे कोचिंग सेंटर के संचालकों ने कहा कि हमारा स्कूल भी है और क्लास भी। इच्छा आपकी है कि कहां पढ़ना चाहते हैं, क्योंकि जो शिक्षक उनको स्कूल में पढ़ाएंगें, वे पूरी तैयारी करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed