फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Bullet fired at wedding ceremony in Kathua, one injured

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में शादी समारोह में चली गोली, एक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 13 Feb 2023 01:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 01:51 AM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शहर के पारलीवंड इलाके में शादी समारोह का आयोजन रंजीत रिजार्ट में किया गया था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Bullet fired at wedding ceremony in Kathua, one injured
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ शहर के बीचों बीच स्थित रंजीत रिजार्ट में शनिवार देर रात शादी में गोली चलने की वारदात सामने आई है। गोली चलने से घायल एक व्यक्ति का इलाज पंजाब के डीएमसी लुधियाना में जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  शहर के पारलीवंड इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन रंजीत रिजार्ट में किया गया था। देर रात हुई वारदात का पता तब चला जब घायल को पंजाब के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से पीसीआर को सूचित किया गया, जिसके बाद कठुआ में भी पुलिस टीम हरकत में आ गई। घायल की पहचान मनिंदर सिंह निवासी वार्ड आठ के रूप में हुई है। सिटी थाना प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि गोली चलने का मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे लेकर जांच जारी है। इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 307 और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

वीडियोग्राफी को भी खंगाल रही पुलिस

शहर के पारलीवंड स्थित रंजीत रिजार्ट में शादी समारोह के दौरान गोलीकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में जहां शादी समारोह में भाग लेने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस शादी की वीडियोग्राफी को भी खंगाल रही है।



पुलिस जांच में सामने आया है कि रिजार्ट में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। वहीं पुलिस की एक टीम घायल के बयान दर्ज करने के लिए भी रवाना हो गई है।

डीएसपी मुख्यालय शम्मी कुमार ने बताया कि जांच जारी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की तकनीकी विशेषज्ञों की टीम वारदात के हर पहलु को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed