जम्मू-कश्मीर: कठुआ में शादी समारोह में चली गोली, एक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शहर के पारलीवंड इलाके में शादी समारोह का आयोजन रंजीत रिजार्ट में किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ शहर के बीचों बीच स्थित रंजीत रिजार्ट में शनिवार देर रात शादी में गोली चलने की वारदात सामने आई है। गोली चलने से घायल एक व्यक्ति का इलाज पंजाब के डीएमसी लुधियाना में जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शहर के पारलीवंड इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन रंजीत रिजार्ट में किया गया था। देर रात हुई वारदात का पता तब चला जब घायल को पंजाब के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल की ओर से पीसीआर को सूचित किया गया, जिसके बाद कठुआ में भी पुलिस टीम हरकत में आ गई। घायल की पहचान मनिंदर सिंह निवासी वार्ड आठ के रूप में हुई है। सिटी थाना प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि गोली चलने का मामला संज्ञान में आया है।
जिसे लेकर जांच जारी है। इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 307 और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
वीडियोग्राफी को भी खंगाल रही पुलिस
शहर के पारलीवंड स्थित रंजीत रिजार्ट में शादी समारोह के दौरान गोलीकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में जहां शादी समारोह में भाग लेने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस शादी की वीडियोग्राफी को भी खंगाल रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि रिजार्ट में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। वहीं पुलिस की एक टीम घायल के बयान दर्ज करने के लिए भी रवाना हो गई है।
डीएसपी मुख्यालय शम्मी कुमार ने बताया कि जांच जारी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की तकनीकी विशेषज्ञों की टीम वारदात के हर पहलु को खंगालने में जुटी है।