{"_id":"64270ebcd5e2980ca4024ed5","slug":"jammu-kashmir-bullet-fired-at-army-firing-range-hit-woman-leg-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान चली गोली, कपड़े लेने छत पर गई महिला की टांग में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान चली गोली, कपड़े लेने छत पर गई महिला की टांग में लगी
Sat, 01 Apr 2023 12:59 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:59 AM IST
सार
शाम के समय महिला अपने घर की छत पर कपड़े एकत्र कर रही थी। इसी दौरान उसकी टांग पर गोली लग गई। उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएस पुरा के कुल्लिया में सेना के जवानों द्वारा फायरिंग रेंज में अभ्यास करते समय पास के गांव की एक महिला को गोली लग गई, जिससे वह महिला घायल हो गई। महिला की पहचान आशा देवी (45) पत्नी विशाल चौधरी निवासी गांव कुल्लिया के रूप में की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब महिला अपने घर की छत पर कपड़े एकत्र कर रही थी। इसी दौरान उसकी टांग पर गोली लग गई। महिला के चिल्लाने पर परिजनों ने उसे छत से उतारा और स्थानीय पुलिस पोस्ट पर नियुक्त पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही महिला को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में ले जाया गया। यहां महिला का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जिस प्रकार महिला को गोली लगी है, उससे लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
सेना को चाहिए कि फायरिंग रेंज में अभ्यास करने पर आसपास रहने वाले लोगों को जानकारी दी जाए, ताकि इस प्रकार की घटना फिर न घटे। मीरां साहिब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।