फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir budget to cater to different sections of society: drabu

पढ़ें, नए वित्त मंत्री कैसे खत्म करेगे आर्थिक सकंट

Wed, 11 Mar 2015 10:09 AM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir budget to cater to different sections of society: drabu

अर्थ शास्त्री वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू के समक्ष गंभीर वित्तीय संकट से निजात पाना सबसे बड़ी चुनौती है। नए बजट में उन्हें रियासत की आर्थिक स्थिरता के लिए ठोस उपाय खोजने होंगे। द्राबू रियासत की आत्मनिर्भरता के पक्षधर रहे हैं लेकिन हर मौके पर केंद्र सरकार के सामने हाथ फैलाने की लाचारी का विकल्प ढूंढना आसान नहीं है।

विज्ञापन


रियासत के आंतरिक संसाधनों के अधिकांश स्रोत सूखे पड़े हैं। मुद्दत से इन स्रोतों को जिंदा करने की कोशिश नहीं हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने 11 बार शून्य घाटे का बजट पेश कर भले ही वाहवाही लूटी हो, लेकिन, इससे रियासत को फायदा होने की बजाए नुकसान ही हुआ।
विज्ञापन


नए टैक्स लगाने जैसे कठोर निर्णय से द्राबू भी फिलहाल बचना चाहेंगे। नतीजतन वित्त मंत्री के समक्ष तमाम बाधाओं से जूझते हुए रियासत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में देश-दुनिया की आर्थिक दिशा की झलक

jammu kashmir budget to cater to different sections of society: drabu

वित्त मंत्री द्राबू देश के जाने माने आर्थिक विशेषज्ञ रहे हैं। उनके पास योजना आयोग,  प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद और 10वें वित्त आयोग के कंसल्टेंट के रूप में काम करने का अनुभव रहा है। वह एशियन डेवलपमेंट बैंक से भी जुड़े रहे हैं।

नतीजतन देश की नई आर्थिक दिशा और जरूरतों का उन्हें अंदाजा है। यही वजह है कि द्राबू इस बार जम्मू कश्मीर के 2015-16 के बजट में देश-दुनिया की आर्थिक दिशा की झलक को शुमार करना चाहते हैं।

वह जम्मू कश्मीर और यहां के निवासियों को गरिमा को कायम रखते हुए आर्थिक संकट से मुकाबले का नुस्खा खोज रहे हैं। आर्थिक स्थिरता से अमन बहाली को कोशिशों को गति देने की बात सुनने में तो अच्छी लगती है, लेकिन, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए द्राबू को लीक से हटकर कदम उठाने होंगे।

इस बार वित्त मंत्री केंद्रीय मदद की सच्चाई भी बताएंगे। इसमें वह ब्योरा शामिल होगा कि रियासत सरकार ने कब कितनी मांग की और उसके एवज में उसे वास्तव में क्या मिला? यह विवरण श्वेत पत्र और बजट भाषण का हिस्सा हो सकता है।

लगभग 50 हजार करोड़ का हो सकता है बजट

jammu kashmir budget to cater to different sections of society: drabu

नया बजट लगभग 50 हजार करोड़ का हो सकता है। इसमें आमदनी और खर्च के बीच संतुलन कायम करने में वित्त मंत्री द्राबू की अग्निपरीक्षा होगी। पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने पिछली बार 43 हजार 543 करोड़ का बजट पेश किया था।

उसमें कोई नया टैक्स नहीं था और बजट में घाटा शून्य दिखाया गया। लेकिन बाद में वित्तीय संतुलन चरमरा गया। रियासत ने आर्थिक संकट का वह मंजर देखा जिसमें कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए भी वित्त महकमे को मानसिक रूप से पापड़ बेलने पड़े।

आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र और बजट भाषण में उमर अब्दुल्ला सरकार की अदूरदर्शिता पर हमले हो सकते हैं। वित्तीय अव्यवस्था को वर्तमान आर्थिक संकट के लिए जिम्मदेरा ठहराने का होमवर्क पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed