फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir Board of School Education facebook post

कश्मीर: बंद स्कूलों के डायरेक्टर को नई नौकरी की तलाश

Sat, 08 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 08 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Board of School Education facebook post
शाह फैसल - फोटो : File Photo
कश्मीर के पहले आईएएस अधिकारी ने फेसबुक पर घाटी के हालात को लेकर अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन


स्कूल एजूकेशन विभाग (कश्मीर) के निदेशक शाह फैसल ने फेसबुक टाइम लाइन पर घाटी में बंद स्कूलों के बारे में एक पोस्ट साझा की। लिखा कि मैं घाटी के बंद स्कूलों का निदेशक हूं और मुझे नई नौकरी की जरूरत है। 

फैसल का यह पोस्ट थोड़े ही देर पूरे देश में वायरल हो गया। इस पोस्ट पर लोगों ने घाटी के हालात के लिए सरकार को कोसा तो कई लोगों ने सरकार से स्कूलों को खोलने की मांग की।
विज्ञापन

कई लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

jammu kashmir Board of School Education facebook post
स्कूल एजूकेशन विभाग (कश्मीर) के निदेशक शाह फैसल - फोटो : File Photo
कमेंट करते हुए एक छात्र मुजीब गुलजार ने लिखा कि मैं कश्मीर का छात्र हूं और चाहता हूं कि सरकार मेरी पढ़ाई के लिए कुछ करे। एक अन्य छात्र ने कहा कि मैं भी आप की तरह मेडिकल की पढ़ाई करके डॉक्टर बनना चाहता हूं, लेकिन कई महीनों से पढ़ाई बाधित है।

छात्रों के साथ कई अन्य लोगों ने भी स्कूलों के बंद होने पर चिंता जाहिर की। देश के कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें अपने साथ जुड़ने का ऑफर दिया। कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। कई लोगों ने लिखा कि सेना द्वारा कई स्कूलों को खुलवाया गया है।

उम्मीद है कि जल्द ही घाटी के हालात सामान्य हो जाएंगे। फैसल ने दोपहर करीब एक बजे यह पोस्ट लिखी, जिसके बाद कुछ ही घंटों में करीब ढाई हजार लोगों ने इसे लाइक किया और 500 लोगों ने कमेंट करते हुए राय साझा की। इसके अलावा 400 से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को अपनी टाइम लाइन पर शेयर किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed