फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Board 11th six, 12th eight and 10th examinations from March 9

जम्मू-कश्मीर: बोर्ड की 11वीं की छह, 12वीं की आठ व 10वीं की नौ मार्च से परीक्षाएं, सुबह की शिफ्ट में होंगे पेपर

Sat, 11 Feb 2023 04:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 04:45 PM IST
सार

ग्यारहवीं की परीक्षाएं छह मार्च से विज्ञान, कला एवं होम साइंस संकाय से शुरू होगी। गौरतलब है कि मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों वाले स्कूलों को हार्ड जोन में रखा गया है जिनकी डेटशीट अलग से जारी करने की व्यवस्था है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Board 11th six, 12th eight and 10th examinations from March 9
जम्मू कश्मीर बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड ने 10वीं, 11वीं व 12वीं (सॉफ्ट जोन) की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं की छह मार्च से 19 अप्रैल, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आठ मार्च से दो अप्रैल और 10वीं की नौ मार्च को शुरू होकर और पांच अप्रैल तक चलेंगी। तीनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होंगी।  

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 12वीं की पहली परीक्षा आठ मार्च को भू विज्ञान, बायोटेक्नॉलोजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, उर्दू, हिंदी,कश्मीरी ,डोगरी , पंजाबी, भोटी और बिजनेस स्टडीज की होगी। दसवीं की पहली परीक्षा एग्रीकल्चर, मेक अप एंड होम फर्निशिंग आदि की होगी।
विज्ञापन


इसी तरह से ग्यारहवीं की परीक्षाएं छह मार्च से विज्ञान, कला एवं होम साइंस संकाय से शुरू होगी। गौरतलब है कि मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों वाले स्कूलों को हार्ड जोन में रखा गया है जिनकी डेटशीट अलग से जारी करने की व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे एक लाख छात्र

दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों ही परीक्षाओं में 50-50 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च और दसवीं की 9 मार्च शुरू होंगी। ये परीक्षाएं साॅफ्ट जोन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों की होंगी। 


जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के सहायक सचिव ने शुक्रवार को डेटशीट जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि 12वीं कक्षा की पहली परीक्षा आठ मार्च को भू विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, बायो कैमिस्ट्री, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी और बिजनेस स्टडी की परीक्षा होगी। 

11 मार्च को जनरल इंग्लिश, 14 मार्च को कैमिस्ट्री, अरबी, फारसी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, क्लोथिंग फॉर दी फैमिली, इंटरप्रिन्योशिप इक्नॉमिक्स, 17 मार्च को रिटेल हेल्थ केयर, पर्यटन, शारीरिक शिक्षा और अध्ययन, 20 मार्च को जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, सांख्यिकी और अकाउंटेंसी की परीक्षा है। 

23 मार्च को कंप्यूटर साइंस, पर्यावरण, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, 27 मार्च को भौतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, लोक प्रशासन, मानव विकास की परीक्षा होगी। इसके बाद एक अप्रैल को एप्लाइड मैथेमैटिक्स और समाज शास्त्र व एक्सटेंशन एजुकेशन, 2 अप्रैल को भूगोल, मनोविज्ञान, संगीत और भारतीय दर्शन की परीक्षा होगी। संवाद

नौ मार्च को 10वीं की परीक्षा वोकेशनल कोर्स से होगी शुरू

नौ मार्च को 10वीं कक्षा के वोकेशनल कोर्स की पहली परीक्षा होगी। इसमें एग्रीकल्चर, मेकअप एंड होम फर्निशिंग, हेल्थ केयर, टैलीकम्युनिकेशन, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, फिजिकल एजुकेशन, ब्यूटी ऑफ वेलफेयर और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट व अन्य कोर्स शामिल हैं।

डेटशीट के अनुसार 13 मार्च को इंग्लिश, 16 को उर्दू व हिंदी, 19 को भौतिक विज्ञान, रसायनिक विज्ञान, जीव विज्ञान, 25 मार्च को गणित, संगीत, चित्रकला, 31 मार्च  को अरबी, कश्मीरी, डोगरी, भोटी, पंजाबी, हिंदी, उर्दू, फारसी, संस्कृत, कंप्यूटर के पेपर होंगे। 


 

5 अप्रैल को इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशात्र, आपदा प्रबंधन व सड़क सुरक्षा शिक्षा की परीक्षा होगी। डेटशीट के मुताबिक प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए छात्र परीक्षा दे सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed