फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir BJP state President Ravinder Raina meets village headmen various areas in Srinagar

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना पहुंचे श्रीनगर, अलग-अलग इलाके के लोगों से की मुलाकात

Fri, 06 Sep 2019 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Sep 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir BJP state President Ravinder Raina meets village headmen various areas in Srinagar
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना पहुंचे श्रीनगर - फोटो : ani
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का भ्रमण किया। साथ ही लोगों व सरपंचों से मुलाकात कर घाटी के वर्तमान हालातों के बारे में जानकारी ली। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा के दस विधान परिषद सदस्यों का समूह श्रीनगर गया था।
विज्ञापन

 

 

चीफ व्हिप रमेश अरोड़ा, अशोक खजूरिया, विबोध गुप्ता, चरणजीत सिंह खालसा, गिरधारी लाल रैना, सुरेंद्र अंबरदार, विक्रम रंधावा और प्रदीप शर्मा पर आधारित भाजपा को कोई समूह पहली बार अनुच्छेद 370 के हटने के बाद कश्मीर में हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में विकास की तरफ बढ़ने का समय है। उन्होंने राज्य के पुनर्गठन का स्वागत करते हुए कारगिल काउंसिल के चेयरमैन अली के भाजपा में शामिल होने का स्वागत भी किया है।

अरोड़ा के अनुसार कश्मीर में कोशिश की जाएगी कि समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत की जाए। उन्होंने राज्यपाल के सलाहकारों की तरफ से शुरू की गई कवायद को सराहते हुए आशा प्रकट की है कि वर्तमान राज्यपाल की देखरेख में राज्य तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed