फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir banihal car blast case, NIA collected evidence from the blast spot

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल कार धमाके की जांच में जुटी टीम, एनआईए ने दूसरे दिन जुटाए सबूत

Mon, 01 Apr 2019 12:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 01 Apr 2019 12:10 AM IST
सार

  • नहीं मिला फरार कार चालक का सुराग 
  • आईजी जम्मू व अन्य अफसरों ने किया घटनास्थल का दौरा

विज्ञापन
Jammu Kashmir banihal car blast case, NIA collected evidence from the blast spot
बनिहाल कार ब्लास्ट - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिला मुख्यालय से 44 किलोमीटर दूर बनिहाल में सीआरपीएफ  काफिले पर पुलवामा जैसे फिदायीन हमले की जांच में एनआईए समेत तमाम टीमें जुटी हुई हैं। एनआईए ने रविवार को भी मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं। हालांकि अब तक पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को काफिले के पास सेंट्रो कार को धमाके के साथ उड़ाने वाले चालक का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


इसबीच रविवार को राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर के मौके का जायजा लिया। इसके बाद उच्च स्तरीय बैठक भी की। बैठक में पुलिस टीम के साथ सुरक्षा एजेंसी, सेना पुलिस के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


मीडिया के किसी सवाल का नहीं दिया जवाब
बैठक के बाद मीडिया ने राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार और आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा ने बनिहाल से बात करने का प्रयास किया। दोनों से इसमें किस आंतकी संगठन के शामिल होने की बात पूछी गई। साथ ही संदिग्ध कार चालक को लेकर भी सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने इस मामले की संवेदनशील होने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं एनआईए टीम की टीम ने रविवार को भी घटना स्थल पर डेरा डाले रखा। एनआईए की टीम घटना स्थल व आस-पास से सबूत इक्कठ्ठा करने में जुटी हुई है। रविवार को भी इलाके में पुलिस और एजेंसी की मौजूदगी रही। पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे बनिहाल से सीआरपीएफ के वाहनों का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ दूर खड़ी एक सेंट्रो कार में जोरदार धमाका हुआ और कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं गनीमत रही कि काफिला कुछ आगे निकल गया था, इससे केवल पीछे वाली बस के कांच टूटे। लेकिन कुछ समय के लिए जवानों को लगा कि उनके ऊपर पुलवामा जैसा ही हमला हुआ है। इसके बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय पर कुछ देर तक यातायात को रोक दिया गया था। साथ ही सुरक्षा बलों और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। हमले के बाद संदिग्ध कार चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके बारे में 24 घंटे के बाद भी सुरक्षा एजेंसी और पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई हैं। 

कौन था जैकेट फेंक कर भागने वाला घायल
सूत्रों के मुताबिक पुलिस व जांच एजेंसियों को वारदात स्थल से कुछ दूर ग्रामीण क्षेत्र में कुछ कपड़े मिले है। इसमें एक जैकेट भी शामिल है। कुछ ग्रामीणों ने दावा किया है कि उन्होंने एक घायल व्यक्ति को भागते हुए देखा था। वह अपनी जैकेट उतार कर फेंकने के बाद फरार हो गया। अब सुरक्षा एजेंसियां ग्रामीणों की बात को आधार बना कर जैकेट फेंक कर भागने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई हैं।

पत्र की जांच जारी
वारदात के बाद जांच एजेंसियों को हाईवे एक पत्र भी मिला था। इसमें हमले और हिजबुल मुजाहिदीन का जिक्र किया गया था। यह पत्र जांच एजेंसियों के कब्जे में है, लेकिन अभी तक इसको हमला अंजाम देने वाले से जुड़ा होने की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed