फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Bad weather state, development stopped valley..Projects not being completed on time

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में बिगड़ा मौसम का बिगड़ा मिजाज, घाटी में थमा विकास..प्रोजेक्ट समय से नहीं हो रहे पूरे

Sat, 03 Jun 2023 10:15 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 10:15 AM IST
सार

रोड्स एंड बिल्डिंग्स (आरएंडबी) विभाग के मुख्य अभियंता रफीक अहमद ने बताया कि बार-बार गीलेपन के कारण सड़कों पर तारकोल डालने का काम प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद विभाग श्रीनगर में 250 किलोमीटर सड़कों पर जी20 से पहले तारकोल डालने में सक्षम रहा है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Bad weather state, development stopped valley..Projects not being completed on time
श्रीनगर में बारिश के दौरान छाता लेकर निकलती महिला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मौसम के मिजाज बिगड़ने से घाटी में चल रहे विकास कार्यों की गति थम गई है। श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एसएससीएल) के सीईओ ने कहा कि परियोजनाओं में देरी नहीं की जा सकती है, जबकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। अन्य विभागों ने कहा कि लगातार बारिश ने सड़कों पर तारकोल डालने सहित कई नवीनीकरण कार्यों को प्रभावित किया है।

विज्ञापन


एसएससीएल के सीईओ अथर आमिर खान ने कहा कि चल रहे कार्यों पर तो कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से स्टोन वर्क खास तौर पर प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा, बारिश आमतौर पर काम में बाधा डालती है, लेकिन पूर्वानुमान के अनुसार 2 जून से मौसम में सुधार होने की संभावना है और हमें परियोजनाओं को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम समय सीमा का पालन कर रहे हैं और करेंगे। बारिश कुछ दिनों के लिए काम को प्रभावित कर सकती है, लेकिन मौसम की स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहेगी। जब भी हमें विंडो मिलती है, काम समान गति से सामान्य रूप से फिर से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड्स एंड बिल्डिंग्स (आरएंडबी) विभाग के मुख्य अभियंता रफीक अहमद ने बताया कि बार-बार गीलेपन के कारण सड़कों पर तारकोल डालने का काम प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद विभाग श्रीनगर में 250 किलोमीटर सड़कों पर जी20 से पहले तारकोल डालने में सक्षम रहा है।

उन्होंने कहा, बारिश होने के बावजूद एयरपोर्ट रोड, कमरवारी रोड, अली जान रोड, कॉन्वेंट रोड, गांदरबल से वेइल रोड, बुलेवार्ड रोड पर तारकोल डालने का काम पूरा हो गया है। इस साल 1600 किलोमीटर सड़कों पर तारकोल डाला जाना है और अब तक 300 किलोमीटर पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, सड़कों पर तारकोल डालने का काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन विभाग मुस्तैद है। साफ मौसम सड़कों पर तारकोल डालने की अच्छी फिनिश सुनिश्चित करने में मदद करता है।

बारिश के कारण बिजली के तारों की मरम्मत, खंभों को बदलने और अन्य कार्यों जैसे नवीनीकरण कार्य स्थगित किए जा रहे हैं। हालांकि खराब मौसम के बावजूद मीटर लगाने और अन्य संबंधित चीजों जैसे बड़े काम किए जा रहे हैं। मरम्मत कार्य के लिए बिजली को बंद करने की प्रक्रिया को भी स्थगित किया जा रहा है। - जावेद यूसुफ डार, मुख्य अभियंता, कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed