फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir awantipora and shopian encounter seven militant gun down

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपुरा में सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकी को किया ढेर, पूरे दिन में मारे गए 7 आतंकी

Sun, 25 Nov 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Sun, 25 Nov 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir awantipora and shopian encounter seven militant gun down
- फोटो : फाइल
सुरक्षाबलों ने अवंतीपुर के खिरयू में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर कर दिया है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन चलाया। यहां आतंकी से हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया। मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का है। जिसके पास से एके 47, मैगजीन, ग्रेनेड सहित कई अन्य तरह का गोला बारूद बरामद किया गया है। मारे गए आतंकी का नाम वसीम बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने कश्मीर में दो अलग अलग स्थानों पर आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 7 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें हिजबुल का जिला कमांडर मुश्ताक अहमद मीर भी शामिल है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। एक अन्य जवान घायल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर पथराव कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों को गोली चलानी पड़ी। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई, चार अन्य घायल हो गए। हालातों को देखते हुए ती जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


रविवार सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि शौपियां के बाटागुंड इलाके में आतंकी छुपे हुए हैं। सेना की 34 आर आर, सीआरपीएफ और शौपियां पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने संयुक्त रूप से इलाके को घेरते हुए सर्च आपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों के नजदीक पहुंचते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने छह आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन के चार और दो लश्कर ए तैइबा के हैं। मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी आतंकी है। एक आतंकी वह भी है जो 21 नवंबर को लाल चौक पर हुई आतंकवादियों की बैठक में भी शामिल था और लाल चौक पर खींची गई उसकी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग में भी सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों को ढेर किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शौपियां के एसएसपी संदीप चौधरी का कहना है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि बाटागुंड गांव में आतंकवादियों का एक दल छिपा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद 34 आरआर,सीआरपीएफ व एसओजी की टीम ने शनिवार देर रात ही इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। आतंकवादी एक मकान में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ने पर आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने पोजीशन लेते हुए फायरिंग की और छह आतंकियों को मार गिराया। गोलीबारी में 34आरआर का एक जवान नजीर अहमद घायल हो गया। जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां बाद में उसकी मौत हो गई। वह कुलगाम  के रहने वाले थे। मुठभेड़ स्थल के पास आतंकियों के समर्थन में उतरे लोगों पर काबू पाने में पांच नागरिकों को भी गोली लग गई। पांचों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शोपियां और कुलगाम जिले में एहतियाती तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

लाखों के ईनामी आतंकी थे

शोपियां मुठभेड़ में मारे गए छह में से पांच आतंकी स्थानीय हैं। जबकि एक विदेशी बताया जा रहा है। मारे गए स्थानीय आतंकियों में डबल ए श्रेणी में 12 लाख के ईनामी दो आतंकी उमर माजिद गनई उर्फ  गजाला उर्फ हंजुला, मुश्ताक अहमद मीर उर्फ  हामिद शामिल हैं। मुश्ताक पर सुरक्षाबलों पर हमला करने और कई अन्य आपराधिक केस दर्ज हैं। 10 लाख रुपये के ईनामी ए श्रेणी के दो आतंकी वसीम अहमद वागे और अब्बास अहमद बट व सी श्रेणी में तीन लाख का ईनामी आतंकी खालिद फारूक मलिक उर्फ अबु तल्हा शामिल है। उमर माजिद, वसीम, अब्बास और खालिद फारूक मलिक चारों का संबंध हिजबुल मुजाहिदीन से है, जबकि मुश्ताक अहमद लश्कर का जिला कमांडर था। पाकिस्तानी आतंकी भी लश्कर से जुड़ा हुआ था।

घंटाघर पर ली थी सेल्फी
उमर मजीद गेनेई वही आतंकी है जिसने लालचौक में गत दिनों घंटाघर के पास अपनी एक सेल्फी को सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

नायक नजीर अहमद शहीद
शोपियां मुठभेड़ में शहीद जवान की पहचान नायक नजीर अहमद के रुप में हुई है। वह सेना की 162 टीए बटालियन में तैनात था और इन दिनों वह प्रतिनियुक्ति के आधार पर सेना की 34 आरआर से जुड़ा हुआ था। वह जिला कुलगाम का रहने वाला था।34 आर आर का वाजन सुनील कुमार भी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।

सुरक्षाबलों को चलानी पड़ी गोली
 मुठभेड़ स्थल के पास हिंसक लोगों को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों की फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में पांच नागरिक घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई, जिसका नाम नोमान अशरफ बट है। वह बालूसा कुलगाम का रहने वाला था। उसके अलावा हिंसक झड़पों के दौरान गोली और पैलेट लगने से जख्मी होने के बाद उपचार के लिए श्रीनगर में लाए गए चार घायलों में शामिल रियाज अहमद के बाएं बाजू में और फैजान गुलजार के सिर में गोली लगी है जबकि सज्जाद अहमद के सिर में और हाबी नजीर की बायीं आंख में पैलेट लगे हैं।

अनंतनाग में भी मारे गए थे 6 आतंकी

बता दें कि इससे पहले शुकवार को  अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। यहां सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार सुरक्षाबलों के हाथ लगे थे। गौरतलब है कि शोपियां में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ समेत तीन लोगों को अगवा कर लिया था। आतंकियों ने पिछले हफ्ते दक्षिण कश्मीर में भी सुरक्षा बलों का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed