फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Attempts to arrest terrorist Jahangir Saruri, prize money is thirty lakh

जम्मू-कश्मीर: आतंकी जहांगीर सरूरी को भी गिरफ्त में लेने की कोशिशें, 30 लाख का है इनामी

Sun, 05 Jan 2020 01:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 05 Jan 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Attempts to arrest terrorist Jahangir Saruri, prize money is thirty lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिजबुल आतंकी मोहम्मद आमिन उर्फ जहांगीर सरूरी के 10 मददगारों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने तेज कर दिए हैं।  एसएसपी हरमीत सिंह मेहता ने बताया कि सरूरी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष के अंदर किश्तवाड़ में कई आतंकवादी वारदातें सामने आई हैं। इनकी जांच पुलिस व एनआईए की टीम कर रही है। आए दिन पुलिस की तरफ से किश्तवाड़ के विभिन्न हिस्सों में सर्च आपरेशन और छापे की कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों भी दो युवक अचानक गायब हो गए थे और फिर एक युवक जब आतंकी प्रशिक्षण लेकर वापस लौट रहा था तो पुलिस ने उसको पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में युवक की टांग पर गोली भी लगी थी। पुलिस किश्तवाड़ में कई दशक से सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जहांगीर सरूरी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। सरूरी को 2018 में किश्तवाड़ में दोबारा से आतंकवाद को जीवित करने का जिम्मेदार माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 23 अक्तूबर को सरूरी तथा उसके दो सहयोगियों रियाज अहमद उर्फ हजारी व मुदासिर हुसैन पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पिछले साल 28 सितंबर को सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों ओसामा बिन जावेद समेत तीन आतंकियों को मार गिराया था। ज्ञात हो कि भाजपा नेता अनिल परिहार तथा अजित परिहार की एक नवंबर 2018 तथा आरएसएस पदाधिकारी चंद्रकांत शर्मा व उनके पीएसओ की 9 अप्रैल 2019 को हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed