{"_id":"617327d56da6ec337e4002f1","slug":"jammu-kashmir-attack-tererist-jammu-news-jmu2463814160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानपोरा मुठभेड़ : अंधेरे का फायदा उठा फरार हुए आतंकी, अलर्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छानपोरा मुठभेड़ : अंधेरे का फायदा उठा फरार हुए आतंकी, अलर्ट घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर के छानपोरा इलाके में वीरवार देर शाम हुई मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गए। इसके चलते श्रीनगर शहर में सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। शहर के बीचोंबीच और लगभग सभी प्रवेश व निकास स्थलों के अलावा नए सिक्योरिटी बंकर स्थापित किए गए हैं। सभी संदिग्ध गाड़ियों और लोगों की तलाशी ली जा रही है।
इलाके में दो से तीन आतंकियों के घुसे होने की संभावना जताई गई थी। सुरक्षाबलों ने रात भर इलाके की घेराबंदी की और संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया गया। लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार तड़के ऑपरेशन बंद कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकी मुठभेड़ स्थल से फरार हो गए। बता दें कि बीते कुछ दिन से पुलिस बाइकर्स को काबू कर रही है। शहर में कई जगहों पर नाकों पर दर्जनों बाइक पुलिस ने जब्त किए हैं। इनके पूरे दस्तावेज होने के बावजूद जब्त किया जा रहा है। आशंका है कि वारदातों को अंजाम देने के लिए आतंकी बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
----