फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Assembly Election 2024 role of women is important in deciding fate of candidates

Jammu Election 2024: प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में नारी शक्ति निभाएगी अहम जिम्मेदारी, महिला मतदाता ज्यादा

Sun, 25 Aug 2024 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमित कुमार, अमर उजाला, जम्मू
अमित कुमार, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Aug 2024 11:42 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव  में प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। श्रीनगर के आठ विस क्षेत्र में से छह और पुलवामा के सभी चार में महिलाएं ज्यादा हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Election 2024 role of women is important in deciding fate of candidates
Jammu Kashmir Assembly Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। तीन चरण में हो रहे चुनाव के लिए पहले चरण में कई राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। कश्मीर में इन प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। 
विज्ञापन


यहां 47 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। राजधानी श्रीनगर में आठ विधानसभा क्षेत्रों में से 6 में महिला मतदाता अधिक हैं, यानी इन विस क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक महिलाओं की चुनाव में भागीदारी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


श्रीनगर जिले में 386654 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 387778 महिला मतदाता हैं। जिन विस क्षेत्रों में महिला मतदाता अधिक हैं, उनमें हजरत बल में 56366, खनियार में 45816, हब्बाकदल में 48133, लाल चौक में 53773, जादीबाल में 56451 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जिला पुलवामा के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता अधिक हैं। जिले में 202475 पुरुष मतदाताओं की तुलना में 205141 महिला मतदाता हैं। इनमें पंपोर विस क्षेत्र में 50680, त्राल में 49348, पुलवामा में 50130 और राजपोरा में 54983 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा जिला कुपवाड़ा के तरेहगाम में 39000 पुरुषों के मुकाबले 39569 महिला मतदाता हैं। 

कुपवाड़ा विस क्षेत्र में 47181 पुरुष, 47,772 महिला मतदाता
कुपवाड़ा में 47181 पुरुषों के मुकाबले 47772, जिला कुपवाड़ा के ही लंगेट में 60056 पुरुषों के मुकाबले 60152 महिला मतदाता, जिला बारामुला के सोपोर विस क्षेत्र में 56024 पुरुषों के मुकाबले 56805 महिला मतदाता। 

 

गांदरबल में 64109 पुरुषों के मुकाबले 64904 महिला मतदाता, कुलगाम में 58477 पुरुषों के मुकाबले 58845 महिला मतदाता और जिला अनंतनाग के श्रीगुफारा-बिजबिहाड़ा विस क्षेत्र में 50728 पुरुषों के मुकाबले 51353 महिला मतदाता हैं। 
 

जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं के मुकाबले पुरुष मतदाता अधिक हैं। प्रदेश में कुल 8803020 मतदाता हैं, जिसमें 4489058 पुरुष और 4313794 महिला मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed