फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three terrorist aides involved in Baramulla grenade attack arrested

जम्मू-कश्मीर: बारामुला ग्रेनेड हमले शामिल तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 03 Dec 2021 02:45 AM IST
सार

बारामुला में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा  के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बीते दिनों पल्हालन में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल थे।

विज्ञापन
Three terrorist aides involved in Baramulla grenade attack arrested
jk police - फोटो : PTI

विस्तार

बारामुला जिले के पट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा (टीआरएफ) के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बीते दिनों पल्हालन में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल थे। इनकी निशानदेही पर दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं। ये आतंकी मददगार सीमा पार पाकिस्तान मे बैठे हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस और सेना के जवानों ने एक मोबाइल नाका स्थापित किया। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति नाके को देखकर खेतों की तरफ भागने लगे, लेकिन तीनों को दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान आसिफ अहमद रेशी, मेहराजुद्दीन डार और फैसल हबीब लोन के तौर पर हुई।
विज्ञापन


तीनों बांदीपोरा जिले के हाजिन के गुंड जहांगीर के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि तीनों टीआरएफ के मददगार हैं और 17 नवंबर को पल्हालन में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल थे। बता दें कि इस हमले के संबंध में पट्टन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed