{"_id":"668cd0d5e500d966e00bc057","slug":"jammu-kashmir-army-troops-fire-at-pakistani-drone-along-loc-in-poonch-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ : LoC पर दो बार पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने की गोलीबारी तो लौटे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ : LoC पर दो बार पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने की गोलीबारी तो लौटे वापस
Tue, 09 Jul 2024 12:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:56 PM IST
सार
पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए सेना के जवानों ने कुछ राउंड फायरिंग की। सोमवार देर रात भारतीय क्षेत्र में कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान लौट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने जब ड्रोन को अपने क्षेत्र में आते देखा तो गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए सेना के जवानों ने कुछ राउंड फायरिंग की। सोमवार देर रात भारतीय क्षेत्र में कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान लौट गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की रखवाली कर रहे भारतीय जवानों ने रात करीब 9.15 बजे 1,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर एक पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत देखी और उसे गिराने के लिए अगले 10 मिनट में पांच राउंड फायरिंग की। इस बीच ड्रोन वापस लौट गया।
विज्ञापन
आधे घंटे के अंतराल में एक पाकिस्तानी ड्रोन को फिर से भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा गया और उस पर दो और राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद वह दूसरी तरफ लौट गया।
सेना के जवानों ने सुबह होते ही अग्रिम गांवों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराया गया हो।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए उड़ाए गए ड्रोन के बारे में जानकारी देने वाले को तीन लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।