{"_id":"63de0d17ab2e1368d54615a6","slug":"jammu-kashmir-army-jawan-injured-in-landmine-explosion-on-poonch-line-of-control-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, उत्तराखंड निवासी सेना का लांस नायक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, उत्तराखंड निवासी सेना का लांस नायक जख्मी
Sat, 04 Feb 2023 01:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:15 PM IST
सार
पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कीरनी सेक्टर में बारूदी सुरंग ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से सेना का लांस नायक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
landmine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया।अधिकारियों ने बताया कि बारूदी सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ जब जवान का दल सुबह किरनी सेक्टर में अग्रिम इलाके में गश्त कर रहा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि घायल लांस नायक अंशुल रावत को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में उन्हें विशेष उपचार के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल में ले जाया गया। बारूदी सुरंगों को घुसपैठ रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह कभी-कभी बारिश में बह जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन