फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Army installs modern anti drone system on LoC in Rajouri Poonch

जम्मू कश्मीर: हवाई घुसपैठ होगी नाकाम, राजोरी-पुंछ में LoC पर आधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित

Mon, 11 Mar 2024 06:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 06:15 PM IST
सार

सेना ने राजोरी-पुंछ जिलों में एलओसी पर एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित किया है। इससे सीमा पार से इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Army installs modern anti drone system on LoC in Rajouri Poonch
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीमा पार से होने वाली ड्रोन गतिविधियां अब आसान नहीं होंगी। भारतीय सेना और बीएसएफ ने एलओसी व बाॅर्डर पर मजबूत एवं आधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित किया है। जो काफी हद तक मददगार साबित हो रहा है। खासकर राजोरी-पुंछ में सेना को इसमें काफी सफलता मिली है। मौजूदा वर्ष में पाकिस्तान की ओर से किए गए दो बड़े प्रयास विफल किए गए हैं। इसके अलावा बॉर्डर पर भी सफलता मिलती है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सेना ने राजोरी-पुंछ जिलों में एलओसी पर एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित किया है। इससे सीमा पार से इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। जानकारी के अनुसार फरवरी 12 और 29 को पुंछ के मेंढर में सेना ने ड्रोन की घुसपैठ पर फायरिंग की। सेना को एंटी ड्रोन सिस्टम से इसके आने का तुरंत पता चल गया था। वहीं पिछले वर्ष 13 अप्रैल को सुंदरबनी के पास सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलओसी पर लगभग पूरा क्षेत्र एंटी ड्रोन सिस्टू की निगरानी में है। बता दें कि 18 जनवरी 2024 में सांबा के रामगढ़ के पास भी एक ड्रोन भी बरामद किया गया था। आईबी पर भी बीएसएफ की तरफ से एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सेना और बीएसएफ ने कई तकनीकी कंपनियों की मदद से सिस्टम लगाए गए हैं। जो 2 से 3 किलोमीटर चारों तरफ का क्षेत्र कवर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी भी विकसित कर चुकी तकनीक

बता दें कि जम्मू आईआईटी भी सेना के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम विकसित कर चुकी है। इसे लेकर सेना और आईआईटी में बात चल रही है। जल्द ही यह तकनीकी भी सेना इस्तेमाल में ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed