{"_id":"606c32318ebc3ef10744e425","slug":"jammu-kashmir-all-offices-of-darbar-move-will-be-shifted-to-e-office-by-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दरबार मूव के सभी कार्यालय 15 अप्रैल तक ई-ऑफिस में होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दरबार मूव के सभी कार्यालय 15 अप्रैल तक ई-ऑफिस में होंगे शिफ्ट
Tue, 06 Apr 2021 03:34 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 06 Apr 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Darbar Move
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार मूव के तहत आने वाले सभी विभाग 15 अप्रैल तक ई आफिस में शिफ्ट हो जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने सर्कुलर जारी किया।
विज्ञापन
जम्मू से श्रीनगर दरबार मूव के दौरान इस बार ज्यादातर सरकारी रिकार्ड को डिजिटल माध्यम से श्रीनगर नागरिक सचिवालय ले जाया जाएगा।
केवल संवेदनशील फाइलों व दस्तावेजों को ही ट्रकों में भरकर जम्मू से श्रीनगर ले जाना का फैसला सरकार ने लिया है। केवल दस ट्रकों में ही संवेदनशील रिकार्ड को ले जाया जाएगा। सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील फाइलों जिन्हें डिजिटल तौर पर स्केन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अब एक क्लिक पर मिलेगी जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी स्कूलों से संबंधित हर जानकारी
विज्ञापन
उसकी पूरी सूची सौंपे ताकि 15 अप्रैल तक सामान्य प्रशासनिक विभाग का पूरा लेखाजोखा मिल जाए। डिजिटल माध्यम से ज्यादा रिकार्ड श्रीनगर जाने से जम्मू में मूल फाइलों व दस्तावेजों के रखरखाव व सुरक्षा के लिए कुछ कर्मचारियों को जम्मू में ही तैनात किया जाएगा। एस्टेट विभाग के निदेशक को जम्मू में फाइलों व रिकार्ड के रख्रखाव के सुनिश्चित करने का जिम्मा दिया जाएगा।