फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Alertness increased after terrorists were seen in Samba, security forces put blockade on rivers

Jammu Kashmir: सांबा में आतंकियों के देखे जाने के बाद बढ़ी सतर्कता, सुरक्षाबलों ने नदी नालों पर लगाई नाकाबंदी

Tue, 25 Mar 2025 02:50 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 25 Mar 2025 02:50 PM IST
सार

हीरानगर में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सांबा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी चौकसी व नाकाबंदी की गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Alertness increased after terrorists were seen in Samba, security forces put blockade on rivers
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

हीरानगर के सीमावर्ती गांव सन्याल में चार आतंकियों को देखे जाने के बाद सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी चौकसी कर दी गई है। पुलिस व बीएसएफ के जवानों को पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी नालों पर बने पुलों पर नाके लगा कर सतर्क रहने को कहा गया है। सोमवार को दिन भर पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान नदी नालों को खंगालते रहे। हर आने जाने वालों की गहन जांच कर ही आगे जाने दिया गया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांबा जिले की भारत पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की हमेशा ही नजर रहती है।

विज्ञापन


यही कारण है कि सांबा की सीमा से घुसपैठ के काफी प्रयास किए गए हैं। पाकिस्तान की ओर बहने वाला बाई नाला सांबा व हीरानगर के साथ लगता है। सूत्रों का कहना है कि इसी नाले से घुसपैठ की आशंका बनी हुई है। जिस क्षेत्र में संदिग्ध देखे गए हैं, गत वर्ष 1993 में भी दो आतंकवादियों को इसी गांव में मार गिराया गया था। सूत्रों के अनुसार यहां से पांच किलोमीटर दूरी पर भारत पाक सरहद है।
विज्ञापन


उस पार पाकिस्तान की सुकमाल पोस्ट है। वहां पर आतंकवादियों के लिए लांचिंग पैड बनाया गया है। इसी स्थान पर उन्हें बैठाया जाता है। रेकी करने के बाद उन्हें भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाई जाती है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी के अनुसार सीमा से घुसपैठ कर पाना आसान नहीं है। समय-समय पर उनके जवान एंटी टनल अभियान चलाते आ रहे हैं। एसएसपी वरिंद्र मन्हास गत शाम से ही सीमावर्ती क्षेत्र में अपने अधिकारियों के साथ डेरा जमाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांबा-कठुआ पुराना बाॅर्डर मार्ग बंदसांबा-कठुआ पुराना बाॅर्डर मार्ग को गत शाम से ही बंद कर दिया गया था। पंजाब से आने वाले वाहनों को हाईवे की ओर भेजा गया। सोमवार को दिन भर बाॅर्डर मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं चला। शेरपुर से लेकर तरनाह नाले तक आवाजाही बंद रखी गई। पंजाब व कठुआ की ओर जाने के लिए इस मार्ग पर हर रोज सैकड़ों वाहन चलते हैं, जिन्हें आज इस मार्ग से नही जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed