Jammu kashmir: 22 साल बाद रणजी ट्रॉफी में शुभम ने जड़ा दोहरा शतक, 353 गेंदों में 29 चौके और आठ छक्के लगाए
जम्मू-कश्मीर के सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ 255 रन की पारी खेली। यह 22 साल बाद रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए चौथा दोहरा शतक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 साल बाद रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कमीर की ओर से चौथा दोहरा शतक लगा है। जम्मू-कश्मीर के सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने 255 रन की पारी खेली है। अंतिम बार प्रदेश के लिए अश्विनी गुप्ता ने 2002 में बिहार के खिलाफ 203 रन की नाबाद पारी खेली थी।
शुभम खजूरिया ने यह उपलब्धि शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में महाराष्ट्र के खिलाफ हासिल की है।रणजी ट्राफी में जम्मू-कश्मीर के लिए अश्विनी गुप्ता ने दो दोहरे शतक लगाए हैं, जबकि कवलजीत सिंह और अब शुभम खजूरिया ने एक-एक दोहरा शतक लगाया है।अश्विनी गुप्ता ने 1995 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 210 रन की नाबाद पारी खली थी। 2001 में कवलजीत सिंह ने सर्विस के खिलाफ दिल्ली में 206 रन बनाए थे। 2024 में महाराष्ट्र के खिलाफ सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने 353 गेंदों में 255 रन की पारी खेली, जिसमें 29 चौके और आठ छक्के शामिल हैं।
उन्होंने मैदान के ऑफ साइड में 128 और आन साइड में 126 रन जुटाए। घरेलू मैदान पर दोहरा शतक जमाने वाले प्रदेश के वह इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं। जम्मू-कश्मीर ने 519 रन पर घोषित की पारीरणजी ट्रॉफी 2024-25 में एलीट ग्रुप-ए का मुकाबला जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के बीच शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम श्रीनगर में हो रहा है। मैच के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी 519 रन पर घोषित की।
इसमें शुभम खजूरिया ने 353 गेंदों में 29 चौके और आठ छक्कों की मदद से रिकॉर्ड 255 रन की पारी की खेली। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज शिवांश शर्मा ने भी नाबाद 106 रन बनाए हैं। महाराष्ट्र के लिए एचए वालुंज ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। पारी घोषित करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।