{"_id":"641018bd27af93e8a7055573","slug":"jammu-kashmir-administrative-council-meeting-families-of-martyred-soldiers-of-paramilitary-forces-now-get-25-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक परिषद की बैठक: अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के परिवारों को अब मिलेंगे 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक परिषद की बैठक: अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के परिवारों को अब मिलेंगे 25 लाख
Tue, 14 Mar 2023 12:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:18 PM IST
सार
अर्धसैनिक बलों के जम्मू कश्मीर से संबंधित जवानों के शहीद होने पर उनके निकटतम परिजनों कोअनुदान सहायता राशि को पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया गया है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
विस्तार
मातृ भूमि के लिए शहीद होने वाले अर्धसैनिक बलों के जम्मू-कश्मीर से संबंधित जवानों के निकटतम परिजनों को अनुदान सहायता राशि को पांच गुना बढ़ाने के लिए एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
अनुदान सहायता राशि को पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया गया है। सेना की तर्ज पर अनुदान सहायता राशि अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के निकटतम परिजनों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर या बाहर अपनी सेवाएं देते हुए मातृभूमि पर शहीद होने वाले अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के निकटतम परिजनों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बैठक में एलजी के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उप राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन