Balwant Singh: आप ने पूर्व विधायक मनकोटिया को किया बाहर, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया को पार्टी से बाहर कर दिया है। उन्होंने पार्टी के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा में शामिल होने के कयासों के बीच उधमपुर के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया को आम आदमी पार्टी (आप) ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी ने मनकोटिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी।
आप के चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि मनकोटिया गलत बयानबाजी कर रहे थे, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। वह पार्टी की गतिविधियों में भी शामिल नहीं हो रहे थे और कार्यकर्ताओं को भड़का रहे थे।
मनकोटिया ने आप के फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी ने उनसे धोखा किया है। पार्टी महाराजा हरि सिंह के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही थी। मुझे और मेरे समर्थकों को भी महाराजा की जयंती संबंधी गतिविधियों में शामिल होने से रोका जा रहा था।
पार्टी का कहना था कि इससे कश्मीर में वोट बैंक खराब हो रहा है। मनकोटिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर डोगरा महाराजाओं का प्रदेश है। यहां प्रवासियों का शासन नहीं चलने दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के हित के लिए जो सही होगा, वह उसी रास्ते पर आगे बढें़गे।
मनकोटिया के मुताबिक न तो वह खुद और न ही उनका कोई समर्थक कभी आप का प्राथमिक सदस्य रहा है। कुछ महीने पहले वह आप में शामिल हुए थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्हें ज्ञात हो गया था कि पार्टी देश से खिलवाड़ कर रही है। इसके कारण उन्होंने पार्टी गतिविधियों से किनारा कर लिया था।
क्या कहा बलवंत सिंह मनकोटिया ने
खबरें यह भी आ रही हैं कि बलवंत सिंह मनकोटिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल मनकोटिया ने किसी भी पार्टी में शामिल होने से इंकार किया है। उन्होंने पार्टी के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पूर्व विधायक ने आम आदमी पार्टी के लिए विवादित शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह कभी भी आम आदमी पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं रहे हैं।
मनकोटिया ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं बोला। उन्हें आप के नेता पार्टी में शामिल होने के लिए कहते रहे थे, लेकिन जब उन्होंने पार्टी के भीतर जा कर देखा तो स्थिति अलग थी। आम आदमी पार्टी देश के साथ खिलवाड़ कर रही है और वह देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते हैं।
कब हुए थे आप में शामिल
बलवंत सिंह मनकोटिया उधमपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनका उधमपुर के साथ लगते क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। इसी साल अप्रैल में बलवंत सिंह मनकोटिया ने आम आदमी पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इससे पहले मनकोटिया जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने पैंथर्स का साथ छोड़ दिया था और फिर अप्रैल में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था, लेकिन अब यह साथ आगे नहीं बढ़ पाया है।
उधमपुर: छह पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं मनकोटिया
कैसा है अब तक का राजनीतिक सफर
2002 में बलवंत सिंह मनकोटिया ने उधमपुर से अपना पहला चुनाव जीता। उस दौरान पीडीपी और कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार का हिस्सा रहे। 2002 में बलवंत सिंह, माता वैष्णो देवी के नाम पर डोगरी भाषा में शपथ लेने वाले पहले विधायक थे। इसके बाद 2008 के जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों में उन्होंने अपनी सीट को बरकरार रखा। उस दौरान मनकोटिया विपक्ष के मुखर सदस्य रहे।
भाजपा में जाने से किया इन्कार
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर इस पर मनकोटिया ने कहा कि फिलहाल वह किसी भी पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। इससे पहले मनकोटिया जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष थे।
उधमपुर से दो बार विधायक रहे हैं मनकोटिया
जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के झंडे तले अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले मनकोटिया साल 2002 और 2008 में लगातार दो बार उधमपुर के विधायक रहे, लेकिन, पार्टी की अंतर्कलह के चलते इसी साल फरवरी में उन्होंने पैंथर्स से खुद को अलग कर लिया और अप्रैल में आप में शामिल हो गए थे।