{"_id":"6718980f65669f51250423e9","slug":"jammu-kashmir-a-massive-fire-broke-out-in-kupwara-four-houses-and-a-shop-were-gutted-local-people-and-the-a-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में लगी भीषण आग, चार घर और दुकान जलकर हुए खाक, स्थानीय लोग और सेना ने मिलकर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में लगी भीषण आग, चार घर और दुकान जलकर हुए खाक, स्थानीय लोग और सेना ने मिलकर पाया काबू
Wed, 23 Oct 2024 12:00 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:00 PM IST
सार
कुपवाड़ा के भारमोदरी में एक किराने की दुकान में लगी भीषण आग ने चार घरों और एक दुकान को जलाकर खाक कर दिया, लेकिन सेना और स्थानीय लोगों की तत्काल कार्रवाई से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
कुपवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुपवाड़ा जिले के भारमोदरी इलाके में शनिवार रात लगभग 10:30 बजे एक किराने की दुकान में आग लग गई। आग ने आसपास के मकानों में भी फैलना शुरू कर दिया। हमदर्द-ए-कुपवाड़ा (41 आरआर) की टीम ने सरपंच की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कुपवाड़ा फायर स्टेशन और पायर्पोरा सब स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित किया गया ताकि फायर इंजन मौके पर पहुंच सकें। पायर्पोरा से दो फायर इंजन और कुपवाड़ा व त्रेहगाम से दो और फायर इंजन रात 12:15 बजे पहुंचे। कुपवाड़ा फायर ब्रिगेड, स्थानीय निवासियों और भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से आग पर 02:30 बजे तक काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान का नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ है। पशुओं को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, आग के कारण चार घरों, एक दुकान और एक पशु आश्रय को व्यापक नुकसान हुआ है।

#WATCH | Kupwara, J&K | India Army says, "A massive fire broke out at a grocery shop in Bramri area around 10:30 PM last night and rapidly spread to the adjacent houses. Teams from Hamdard-e-Kupwara (41 RR) quickly responded on information from Sarpanch and arrived at the scene… pic.twitter.com/WDDtRyVC6D
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 23, 2024