फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 752 posts out of police sub inspector recruitment

जम्मू-कश्मीर: पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जल्द मांगे जाएंगे आवेदन, 752 पदों पर होगी नियुक्ति

Sat, 11 Feb 2023 03:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 03:18 PM IST
सार

सरकार के अवर सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि ये अराजपत्रित पद हैं। 18 से लेकर 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदनकर्ताओं की स्नातक पास शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। सेवानिवृत्त कर्मियों की आयु सीमा 30 वर्ष रखी है।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 752 posts out of police sub inspector recruitment
recruitment of Jammu Kashmir Police - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) गृह विभाग में पुलिस उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के 752 पद भरेगा। ये पद गृह विभाग ने जेकेएसएसबी को स्थानांतरित कर दिए हैं। इनमें आरबीए वर्ग के 75, एससी के 61, एसटी के 75, एएलसी के 30, पीएसपी के 30 और ओएससी वर्ग के 30 पद हैं।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें जेएंडके आरक्षण नियम के तहत छह फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। निर्धारित पदों में उनके लिए 45 पद रखे गए हैं। बाकी पद सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। सरकार के अवर सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि ये अराजपत्रित पद हैं।
विज्ञापन


18 से लेकर 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदनकर्ताओं की स्नातक पास शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। सेवानिवृत्त कर्मियों की आयु सीमा 30 वर्ष रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदों को भरने के लिए आवेदन की तारीख अलग से तय की जाएगी। इस संबंध में अब जेके एसएसबी अलग से अधिसूचना जारी करेगा। उसके बाद निर्धारित मानक और मानदंडों के ध्यान में रखते हुए इच्छुक युवा आवेदन कर सकेंगे।

सब इंस्पेक्टर के 1200 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के 1200 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। अभी शारीरिक परीक्षा ली जानी है। डेढ़ माह पहले सीबीटी मोड से लिखित परीक्षा ली जा चुकी है। फिलहाल बोर्ड शारीरिक परीक्षा के लिए एजेंसी की तलाश कर रहा है। बीते साल जेके पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed