{"_id":"62285ec2f9643f7a0928a822","slug":"jammu-kashmir-100-terrorists-and-helpers-on-the-radar-of-security-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 100 आतंकी और मददगार, खात्मे के लिए जल्द जलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 100 आतंकी और मददगार, खात्मे के लिए जल्द जलाया जाएगा अभियान
Wed, 09 Mar 2022 01:31 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:31 PM IST
सार
खुफिया एजेंसियों के अनुसार हाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की बातचीत इंटरसेप्ट की है। इसमें आईएसआई के अधिकारी आतंकी कमांडरों को हर हाल में बड़ा हमला करने का आदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर बड़ा हमला करने के लिए दबाव बना रही है। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हमले की फिराक में बैठे 100 आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर(ओजीडब्ल्यू)सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर हैं। कश्मीर के जंगलों और गांव में छुपकर बैठे इन आतंकियों के खात्मे के लिए जल्द विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के अनुसार हाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की बातचीत इंटरसेप्ट की है। इसमें आईएसआई के अधिकारी आतंकी कमांडरों को हर हाल में बड़ा हमला करने का आदेश दे रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आतंकियों तक हर चीज पहुंचाई जा रही है, तो फिर हमले क्यों नहीं हो रहे। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के जंगलों और गांव में 100 से अधिक आतंकी और ओजीडब्ल्यू छुपकर बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। इससे पहले कि यह आतंकी कुछ करें, इनका काम तमाम करने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा से जुड़े एक उच्च अधिकारी ने बताया कि छुपकर बैठे यह लोग टारगेट कीलिंग और सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए ही बाहर आएंगे। यह हमला ओजीडब्ल्यू की रेकी से करने का प्लान किया जा रहा है, क्योंकि पिछले दो साल में कश्मीर में लश्कर, जैश, टीआरएफ, हिजबुल मुजाहिदीन, अल बदर जैसे संगठनों के बड़े स्तर पर आतंकी मारे गए हैं।
अभियान में ड्रोन की ली जाएगी मदद
जंगलों में छुपकर बैठे आतंकियों को तलाश करने के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। बारामुला और श्रीनगर के आसपास के कुछ इलाकों को चिन्हित किया गया है। यहां पर यह आतंकी छुपकर बैठे हैं। इनके खिलाफ जल्द बड़ा आपरेशन चलाया जाएगा।