{"_id":"5e9ee735633e09566e5fcdaa","slug":"jammu-karnah-sdm-car-stuck-in-avalanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू : हिमस्खलने की चपेट में करनाह एसडीम की गाडी, ड्राइवर को मामूली चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू : हिमस्खलने की चपेट में करनाह एसडीम की गाडी, ड्राइवर को मामूली चोट
Tue, 21 Apr 2020 09:08 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
करनाह एसडीएम की गाडी हिमस्खलन में फंसी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के साधना टॉप इलाके में मंगलवार को दोपहर हिमस्खलन में एसडीएम करनाह तथा उनकी टीम फंस गई। हालांकि, इस घटना में एसडीएम व उनके पीएसओ बच गए, लेकिन गाड़ी के चालक को मामूली चोट पहुंची है। बाद में सेना ने पहुंचकर बचाव कार्य किया और टीम को बाहर निकाला।
एसडीएम तथा आईएएस अफसर डा. बिलाल करनाह से अपने वाहन से लौट रहे थे। वाहन में चालक के अलावा दो पीएसओ भी थे। गाड़ी जब साधना टॉप इलाके में पहुंची तो हिमस्खलन शुरू हो गया। देखते ही देखते लगभग आधी गाड़ी बर्फ में दब गई।
दोपहर में हुई इस घटना की सूचना जैसे ही सेना के पास पहुंची तो पूरी टीम पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। जेसीबी से बर्फ हटाकर गाड़ी को बाहर निकाला गया। घायल चालक का पास के ही सैन्य यूनिट में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद टीम वहां से निकली।