{"_id":"69cd872aa4426f6bb6089535","slug":"jammu-kahmir-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-103586-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरएस पुरा में सीमा पर तलाशी के दौरान दो किलो हेरोइन का पैकेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरएस पुरा में सीमा पर तलाशी के दौरान दो किलो हेरोइन का पैकेट बरामद
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाशी के दौरान डेढ़ से दो किलो वजन का हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंधी जानकारी मिली थी। इसके बाद बुधवार देर रात दस बजे के करीब पाकिस्तान क्षेत्र से सटी सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान जोगिंदर सिंह निवासी करोटाना खुर्द के खेत में पीले रंग का पैकेट मिला जिसे पीले टेप से लपेटा हुआ था।
इस पैकेट की बरामदगी तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। सीमावर्ती आरएस पुरा सेक्टर में नशा तस्करी की गतिविधियों के बीच एक बार फिर हेरोइन जैसी खेप बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पैकेट ड्रोन के माध्यम से पहुंचा या किसी और साधन से। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
बरामद पैकेट को जांच के लिए भेजा गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले तीन माह के दौरान तीसरी बार इस तरह का पैकेट भारतीय सीमा में पड़ा हुआ मिला।