{"_id":"679bed334103bab2cd050f0b","slug":"jammu-job-fair-iti-jammu-news-c-10-lko1027-535154-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू संभाग के नौ जिलों की आईटीआई में कैंपस भर्ती अभियान एक फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू संभाग के नौ जिलों की आईटीआई में कैंपस भर्ती अभियान एक फरवरी से
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवाओं के लिए सरकार रोजगार के अवसर लेकर आई है। जम्मू संभाग के नौ जिलों की आईटीआई में एक से 13 फरवरी तक कैंपस भर्ती अभियान चलेगा। कौशल विकास निदेशालय जम्मू ने इस संबंध में जानकारी जारी की है।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से आईटीआई पास कर चुके युवा ही भर्ती अभियान में भाग ले सकेंगे। इनमें चिन्हित युवाओं को जम्मू संभाग में ही नौकरी मिलेगी। इसमें वेतन 15 हजार प्रतिमाह तय किया गया है। जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड कंपनी की ओर से इस अभियान को चलाया जाएगा। चिन्हित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। गवर्नमेंट आईटीआई सांबा में कैंपस भर्ती अभियान एक फरवरी को होगा। आईटीआई रामबन में तीन फरवरी, आईटीआई जम्मू में चार फरवरी, आईटीआई कठुआ में पांच फरवरी, आईटीआई भद्रवाह, डोडा और किश्तवाड़ में सात फरवरी, आईटीआई राजोरी, सुंदरबनी और कालाकोट में 12 फरवरी, जबकि आईटीआई पुंछ और मेंढर में 13 फरवरी को कैंपस भर्ती अभियान होगा। कौशल विकास निदेशालय ने उक्त आईटीआई प्रिंसिपल को उचित व्यवस्था करने को कहा है।