फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, JDA, lower rupnagar

Jammu News: लोअर रूपनगर में 25 करोड़ की लागत से विकसित होगी कॉलोनी

विज्ञापन
jammu, JDA, lower rupnagar
अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता साफ, जेडीए की ओर से गरीब परिवारों के लिए बनेंगे 208 फ्लैट
विज्ञापन

दिसंबर में काम होगा शुरू, दो साल में पूरा करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू डेवलमेंट अथॉरिटी (जेडीए) की ओर से लोअर रूपनगर में अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर 25 करोड़ रुपये की लागत से गरीबों के लिए घर बनेंगे। इनमें करीब 208 फ्लैट (सिंगल बीएचके) का निर्माण होगा। इसके लिए डीपीआर मंजूर है। टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
दिसंबर से काम शुरू होने की संभावना है, जिसे दिसंबर 2026 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण में देरी के चलते लोग शैड बना कर रह रहे हैं। शेड हटाने के लिए जेडीए ने नोटिस भी जारी किए, लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया। अब जेडीए ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है, जिससे फ्लैट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

इसी तरह के फ्लैट उदयवाला और अन्य जगहों में भी बनाए जाएंगे, जिनकी डीपीआर बनाई जा रही है। जेडीए के अनुसार शहर में गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। फ्लैट में एक कमरा, एक वाशरूम और रसोई की सुविधा होगी। साथ ही घूमने के लिए जगह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोअर रूपनगर में अतिक्रमण हटाने के बाद गरीबों के लिए 208 फ्लैट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। डीपीआर मंजूर है। 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा। यह कार्य दिसंबर में शुरू होगा और दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद पात्र लोगों को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
- पंकज शर्मा, वीसी, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed