फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu is colder in April compared to last ten years

Weather : पिछले 10 सालों की तुलना में अप्रैल में ठंडा चल रहा जम्मू, कश्मीर में बारिश से मैदानी इलाकों में राहत

Mon, 22 Apr 2024 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 01:32 AM IST
सार

पिछले सालों में अप्रैल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक भी गया है, लेकिन अभी एक ही दिन पारा 35 डिग्री तक पहुंचा था। निरंतर हो रही बारिश से जम्मू में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है।

विज्ञापन
Jammu is colder in April compared to last ten years
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर दिख रहा है। पिछले दस सालों की तुलना में जम्मू अप्रैल माह में अब तक ठंडा चल रहा है। पिछले सालों में अप्रैल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक भी गया है, लेकिन अभी एक ही दिन पारा 35 डिग्री तक पहुंचा था। निरंतर हो रही बारिश से जम्मू में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। रात में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ठंडा बना हुआ है। इस बीच रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार भी बारिश हुई।

विज्ञापन


जम्मू की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक 28 अप्रैल 2022 को अधिकतम तापमान 41.0 और 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मार्च के अंत से ही गर्मी का अहसास होने लगता है। इस बार अप्रैल तक मौसम ऐसा नहीं बना है। वर्ष 2023 में 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


इससे पहले 28 अप्रैल 2021 को 39.5, 28 अप्रैल 2019 को 39.1, 27 अप्रैल 2018 को 39.1 और 30 अप्रैल 2014 को 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू में अप्रैल में आलटाइम 29 अप्रैल 1941 को 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे जम्मू में पारे के 40 डिग्री तक जाने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तियार अहमद के अनुसार 4-5 साल से खासतौर पर कश्मीर में ड्राई स्पेल चल रहा था, जिसका असर मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के रूप में देखने को मिला। लेकिन इस बार कश्मीर में निरंतर बारिश हो रही है, जिससे जम्मू समेत कई मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट कायम है। मौसम के मुताबिक अप्रैल के अंत तक भी यही स्थिति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed