{"_id":"67cb613404df77862d01bef5","slug":"jammu-international-women-day-jammu-univerisity-jammu-news-c-10-lko1027-561509-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन
महिला दिवस के मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में पहुंचे प्रोफेसर। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जम्मू विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र में व्याख्यान का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जम्मू विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र ने दर्शनशास्त्र विभाग के सहयोग से कार्रवाई में तेजी विषय पर व्याख्यान करवाया। इसमें महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
दर्शनशास्त्र विभाग के प्रमुख प्रोफेसर जसबीर सिंह ने कहा कि महिला आंदोलनों, संघर्षों की एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। कहीं से भी महिलाओं की उपलब्धियों को कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा महत्वपूर्ण है।
प्रो. अनुपमा वोहरा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने, असमानताओं पर विचार करने की आवश्यकता को समर्पित है। महिला केंद्र की निदेशक प्रो. सविता नैयर ने कहा कि सामाजिक परिस्थितियों के कारण महिलाएं जीवन भर समझौता करने पर मजबूर होती हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर अंजू थापा, डाॅ. रूबी भारती, डाॅ. सुषैन रैना व शालिनी गुप्ता मौजूद रहे।