फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu: Hiranagar police post was in the target of terrorists, grenade found 100 meters away

जम्मू-कश्मीर:आतंकियों की टारगेट में थी हीरानगर की पुलिस चौकी, 100 मीटर दूर मिला ग्रेनेड, कई हिरासत में लिए गए

Fri, 31 Mar 2023 02:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर (कठुआ)
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर (कठुआ) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 02:31 AM IST
सार

एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल का मानना है हमलवारों की ओर से सन्याल पुलिस चौकी को उड़ाने की साजिश थी। जिसे सतर्क सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया।

विज्ञापन
jammu: Hiranagar police post was in the target of terrorists, grenade found 100 meters away
हीरानगर में धमाके बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र तीन किलोमीटर पहले हीरानगर में स्थित सन्याल पुलिस चौकी के पास हुए धमाके के मामले में रात भर की घेराबंदी के बाद वीरवार की सुबह पुलिस ने चौकी से लगभग 100 मीटर दूर एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस मामले में कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल का मानना है हमलवारों की ओर से सन्याल पुलिस चौकी को उड़ाने की साजिश थी। जिसे सतर्क सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार की रात जिस जगह धमाका हुआ था, वह सन्याल पुलिस पोस्ट से करीब 200 मीटर दूर है। वहीं, ग्रेनेड पुलिस पोस्ट के मात्र 100 मीटर की दूरी पर मिला है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी पुलिस पोस्ट सन्याल को निशाना बनाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका निशाना पोस्ट से सटे नाले पर बने पुल से गुजरते वाहन भी हो सकते थे। जिला पुलिस प्रमुख शिवदीप सिंह जम्वाल ने बताया कि बुधवार की रात को उस समय धमाका हुआ, जब उक्त क्षेत्र के थाना प्रभारी पास के गांव में एक गाड़ी का पीछा कर रहे थे।

ऐसे में पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए आशंका है कि आतंकियों ने आईईडी लगाकर धमाका किया और ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई इनपुट नहीं है। जिस पुल के नजदीक धमाका हुआ था।

 

वहां आम तौर पर पुलिस की ओर से रात के समय औचक नाका भी लगाया जाता है। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे के लगभग हुआ धमाका उच्च तीव्रता वाला था। ऐसे में आईईडी होने की आशंका है। ओजीडब्ल्यू नेटवर्क पर शक, कुछ से पूछताछ : सूत्रों के अनुसार पुलिस पोस्ट के पास विस्फोट मामले में इलाके में सक्रिय ओजीडब्ल्यू पर शक है।
 

सुरक्षा बलों की ओर से इस नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। यह आशंका जताई जा रही है कि इलाके में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर को आतंकी हैंडलर की ओर से टारगेट सौंपा गया होगा।

रातभर रही इलाके में घेराबंदी, सुबह फिर चला तलाशी अभियान

एसएसपी ने बताया कि सन्याल पुलिस पोस्ट के नजदीक बुधवार रात को हुए धमाके के बाद पुलिस और एसओजी ने देर रात तक जहां तलाशी अभियान चलाया, वहीं आतंकियों की इलाके में मौजूदगी की आशंका को देखते हुए रात को भी इलाके में घेराबंदी की गई।

 

सुबह पांच बजे के बाद एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह छह बजे के करीब पुलिस को इलाके से एक हैंड ग्रेनेड मिला है। हालांकि, किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आतंकियों की इलाके में मौजूदगी या हमले को लेकर कोई इनपुट नहीं था। क्षेत्र में गश्त और नाकेबंदी बढ़ा दी गई है।

कठुआ से जम्म्ू तक हाई अलर्ट : आईबी पर पुलिस पोस्ट के नजदीक बीती रात हुए धमाके के बाद कठुआ से लेकर जम्मू तक सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से विभिन्न नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमावर्ती और सन्याल से सटे इलाकों में क्षेत्र के लोगों को किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर फौरन पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया है। उधर, अंतरराज्यीय और जिले के भीतर सभी नाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।



धमाके और ग्रेनेड बरामदगी का मामला दर्ज : आईबी से सटी सन्याल पुलिस पोस्ट के पास हुए संभावित आईईडी धमाके और ग्रेनेड की बरामदगी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ में हीरानगर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर संख्या 43/2023 में आईपीसी की धारा 120बी, 121, 121ए, 122 के अलावा 3/4 विस्फोटक एक्ट और 13, 16, 18 यूएलएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed