फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, vijaypur aims

Jammu News: नर्सिंग छात्रों को सर्वोच्च रोगी देखभाल की शपथ दिलाई

विज्ञापन
jammu, health, vijaypur aims
एम्स विजयपुर में शपथ के साथ नए सत्र की शुरुआत
विज्ञापन

नृत्य, गायन, कविता और रैंप वॉकिंग कर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एम्स विजयपुर में मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज की ओर से दीप प्रज्ज्वलन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रथम वर्ष के नर्सिंग छात्रों ने सर्वोच्च रोगी देखभाल के साथ नर्सिंग पेशे के महान मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। फ्रेशर पार्टी के साथ नर्सिंग छात्रों के लिए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, गायन, कविता और रैंप वॉकिंग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यकारी निदेशक व सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता ने नर्सिंग छात्रों को रोगी देखभाल के लिए खुद को समर्पित करने, नैतिक मानकों को बनाए रखने, करुणा के साथ सेवा प्रदान करने और अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक निरंतर सीखने के लिए प्रतिबद्ध होने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रिंपल शर्मा ने बताया कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि देखभाल, प्रतिबद्धता और जुनून के साथ मानवता की सेवा करने का अवसर है। उन्होंने छात्रों को सीखने और सुधार करने से कभी नहीं रोकने की सलाह दी। इस दौरान अस्पताल प्रशासन विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सुनील कांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed