फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, dengue

Jammu News: जम्मू में डेंगू के मिले 63 नए मामले

विज्ञापन
jammu, health, dengue
जिले में आंकड़ा तीन हजार और प्रदेश में पांच हजार के पार
विज्ञापन

रोजाना औसतन 60 से 70 नए मामले आ रहे सामने
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में डेंगू का डंक जारी है। अब तक पांच हजार से अधिक डेंगू के मामले मिल चुके हैं। शुक्रवार को जम्मू जिला में 63 नए मामलों के साथ यह आंकड़ा तीन हजार के पार हो गया है। प्रदेश में सबसे अधिक जिला जम्मू में ही डेंगू के मामले मिल रहे हैं। यहां रोजाना औसतन 60 से 70 नए मामले आ रहे हैं।
इसके बाद सांबा और कठुआ में भी कई नए मामले मिल रहे हैं। राहत यह है कि पीक पर रहने के बावजूद अभी तक मात्र पीड़ित एक महिला की ही डेंगू से मौत हुई है। प्रदेश में 106 नए डेंगू के मामले मिले हैं, जिसमें जम्मू जिला में ही 63 मामले हैं। इसके साथ जम्मू में डेंगू का आंकड़ा 3092 पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सांबा में 13 और कठुआ में 22 नए मामले मिले हैं। सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, राजोरी और डोडा अधिक प्रभावित हैं।

पिछले वष अब तक मिले थे पांच हजार से अधिक मामले
जिले में वर्ष 2023 में भी अब तक सीजनल लगभग पांच हजार से अधिक मामले मिले थे। गत एक हफ्ते में गत 24 अक्तूबर को 158, 25 अक्तूबर को 116, 28 अक्तूबर को 123 और 30 अक्तूबर को 113 मामले मिले थे। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट से मच्छरों से राहत मिलेगी। वहीं, नगर निगम का दावा है कि संभावित क्षेत्रों में मच्छरों के सफाए के लिए फॉगिंग अभियान जारी है। इस साल जम्मू जिले में कई नए हाॅटस्पाॅट इलाके बने हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जागरूकता बढ़ने से अस्पतालों में अधिक डेंगू के मामले नहीं पहुंच रहे हैं। इसमें लक्षण मिलने पर लोग खुद ही उचित इलाज ले रहे हैं, जिससे डेंगू नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed